हल्द्वानी : गौला पुल बाईपास पर बाइक हादसे में युवक की मौत, दो युवक बुरी तरह घायल

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी: वनभूलपुरा थाना क्षेत्र के गौला पुल बाईपास पर रविवार देर रात हुए एक बाइक हादसे में नई बस्ती इंदिरा नगर निवासी युवक की मौत हो गई. दो युवक बुरी तरह घायल हो गए. हादसे की वजह बाइक की तेज रफ्तार बताई जा रही है. सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है. पोस्टमार्टम आज किया जाएगा. वहीं, युवक की मौत के बाद उसके परिवार में मातम पसरा हुआ है.

यह भी पढ़ें 👉  SIR में ‘फर्जी आपत्तियों’ का खेल! फॉर्म-7 के दुरुपयोग पर चुनाव आयोग सख्त

बता दें, रविवार रात नई बस्ती गोपाल मंदिर निवासी 25 वर्षीय आसिफ अंसारी पुत्र वकील बाइक पर अपने तीन दोस्तों के साथ घूमने के लिए इंदिरा नगर रेलवे क्रोसिंग से होते हुए गौला पुल की तरफ जा रहे थे. बाइक की रफ्तार काफी तेज थी. गौला बाईपास पर कूड़ा घर के पास बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई. हादसे में आसिफ अंसारी ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि अहद और आरशान घायल हो गए.

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी जेल परिसर के पास बड़ी वारदात की साजिश नाकाम: पीछा कर जान से मारने की धमकी देने वाले 3 शातिर आरोपी गिरफ्तार, भेजे गए जेल

सूचना के बाद वनभूलपुरा थाने के एसओ नीरज भाकुनी मौके पर पहुंचे. उन्होंने घटनास्थल का जायजा लिया और घायलों को सुशीला तिवारी अस्पताल भेजा. आसिफ की मौत से उसके घर में कोहराम मचा हुआ है. घायल दो युवकों की भी हालत गंभीर बनी हुई है. उनको भी गंभीर चोटें आई हैं.

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में हनुमान चालीसा के पाठ पर विवाद: एसएसपी से मिले दोनों पक्ष, अपनी-अपनी शर्तें रख पाठ जारी रखने का किया ऐलान
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad