हल्द्वानी : घर से चीनी खरीदने निकले रिजवान का शव 5वें दिन जयपुर बीसा के पास मिला, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी। शनि बाजार इंद्रानगर निवासी रिजवान बुधवार बीती 31 जुलाई की शाम करीब 5 बजे घर से चीनी खरीदने निकला था। उस रोज काफी बारिश हो रही थी और शनि बाजार से निकला नाला उफान पर था।

यह भी पढ़ें 👉  क्रिकेटर ऋषभ पंत ने आधी रात को सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर CM धामी से मांगी मदद: बोले— 3 साल से नहीं मिल रही जमीन, दिल्ली से वापस उत्तराखंड में बसना चाहता हूं

नाले में गिरते ही रिजवान अपने साथी की नजरों से ओझल हो गया। बुधवार से ही उसकी तलाश में पुलिस, एसडीआरएफ, नगर निगम के करीब तीन दर्जन लोग तलाश में जुटे थे। सभी टीमें दो-दो बार घटनास्थल से लेकर तीनपानी, जयपुर बीसा, गोरा पड़ाव, गौला तक खंगाल चुके थे, लेकिन रिजवान नहीं मिल पाया था।

यह भी पढ़ें 👉  अल्मोड़ा के युवा वैज्ञानिक रवि टम्टा ने बनाई उड़ने वाली कार 'हपिडा स्काईनेक्स': 12 साल बाद पूरा हुआ आसमान में उड़ने का सपना

वहीं आज आखिरकार उसका शव जयपुर बीसा के पास मिल गया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है, इधर परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं में यूकेडी का संगठनात्मक विस्तार: दीपेन्द्र विधानसभा अध्यक्ष और मनीष बने महामंत्री, 2027 के लिए कसी कमर
Ad