हल्द्वानी : चाकू से लैस युवकों ने मुफ्त सामान न देने पर दुकानदार को किया लहूलुहान

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी आईटीआई गैंग की तलवारबाजी के बाद नुमाइश में शनिवार रात फिर हंगामा हुआ। चाकू से लैस युवकों ने मुफ्त सामान न देने पर दुकान को लहूलुहान कर डाला। उस पर चाकू से हमला किया और फरार हो गए। घटना रात करीब डेढ़ बजे की है, जिसके बाद कार्रवाई की मांग को लेकर भीड़ कोतवाली पहुंच गई। इस घटना के पीछे भी आईटीआई गैंग का नाम सामने आ रहा है। दुकानदारों ने कोतवाली पुलिस को तहरीर सौंपी है।

यह भी पढ़ें 👉  रुद्रपुर: ट्रांजिट कैंप से मां-बेटी संदिग्ध परिस्थितियों में लापता; तलाश में जुटी पुलिस, हुलिया जारी कर जनता से मांगी मदद

नुमाइश में दुकान लगाने वाले बदायूं निवासी हर्षित ने बताया कि उनकी खिलौने की दुकान है। शनिवार रात करीब एक बजे करीब 40 लड़के नुमाइश में पहुंचे। युवक दुकानों से जबरन फ्री में सामान उठाने लगे। उनकी दुकान से भी जब लड़के मुफ्त में सामान उठाने लगे तो हर्षित ने विरोध किया।

यह भी पढ़ें 👉  ऊधमसिंह नगर में बड़ा वित्तीय स्कैम: बैंक की 77 करोड़ की बंधक संपत्ति फैक्ट्री से गायब; कोर्ट के आदेश पर कंपनी निदेशकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

आरोपियों ने खुद को पार्किंग वाला बताया और युवकों में से एक ने चाकू और तमंचा तान दिया। इस पर मारपीट शुरू हो गई। युवकों ने पीट-पीटकर हर्षित को अधमरा कर दिया। हर्षित की अंगुलियों और होंठ कट गए। घटना को अंजाम देकर आरोपी मौके से फरार हो गए। जिसके बाद दुकानदार शिकायत लेकर कोतवाली पहुंच गए। कोतवाल उमेश कुमार मलिक ने बताया कि दुकानदारों ने तहरीर दी है। मामले की जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  किच्छा: सड़क चौड़ीकरण के लिए हटाया गया 50 साल पुराना मां काली मंदिर; भव्य शोभायात्रा के साथ मूर्ति विस्थापित, प्रशासन ने ढहाया ढांचा