हल्द्वानी : जंगल में गश्त पर गए वनकर्मियों की लकड़ी तस्करों से मुठभेड़, रेंजर समेत तीन कर्मचारियों को लगी गोली

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी: तराई केंद्रीय वन प्रभाग रेंज में शुक्रवार 6 सितंबर को वन तस्कर और वन कर्मियों के बीच मुठभेड़ हुई. इस मुठभेड़ में रेंजर सहित तीन वनकर्मी को गोली लगी. तीनों घायलों को हॉस्पिटल ले जाया गया. हालांकि इस दौरान मौका पाकर वन तस्कर फरार हो गए.

जानकारी के मुताबिक वनकर्मियों की टीम गश्त पर निकली हुई थी. तभी तराई केंद्रीय वन प्रभाग की पीपल पड़ाव रेंज में वन विभाग की टीम का सामना लकड़ी तस्करों से हो गया. लकड़ी तस्करों ने वनकर्मियों को देखते ही उन पर फायरिंग कर दी. इस फायरिंग में रेंजर रूपनारायण गौतम समेत दो अन्य वनकर्मियों को गोली लगी. इसी बीच मौके का फायदा उठाकर वनकर्मी बाइक पर फरार हो गए.

यह भी पढ़ें 👉  भाजपा बिन्दुखत्ता मण्डल के 16 बूथ अध्यक्षों की घोषणा; जिला और मण्डल नेतृत्व की सहमति से सूची जारी

मामले की जानकारी मिलते ही वन विभाग के आलाधिकारी भी मौके पर पहुंचे. इस दौरान टीम ने वन तस्कर की एक बाइक और पेड़ काटने का हथियार जब्त किए. साथ ही घायल रेंजर और दोनों वनकर्मियों को हॉस्पिटल भिजवाया गया. अधिकारियों ने बताया कि तीन घायलों कर्मचारियों की हालत स्थित है. वन विभाग की टीम आरोपी की तलाश में जुटी हुई है. बता दें कि हाल ही में वन विभाग की टीम ने एक वन तस्कर को गिरफ्तार किया था. वन विभाग की टीम लगातार जंगलों में गश्त कर लकड़ी तस्करों के मसूबों को नाकाम करने में लगी हुई है.

यह भी पढ़ें 👉  टनकपुर से 5 जुलाई को शुरू होगी कैलाश मानसरोवर यात्रा; सीएम पुष्कर सिंह धामी हरी झंडी दिखाकर करेंगे रवाना
Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर-हल्द्वानी हाईवे पर डंपर ने बाइक को मारी टक्कर, युवक की मौके पर मौत, लिफ्ट लेने वाली महिला गंभीर