हल्द्वानी : जजी कोर्ट इलाके में पांच अधिवक्तों के साथ मारपीट के आरोप में पुलिस ने 4 आरोपियों को किया गिरफ्तार

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी: गुरुवार रात जजी कोर्ट इलाके में में पांच अधिवक्तों के साथ मारपीट के आरोप में पुलिस ने 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है. वहीं, घटना से नाराज वकीलों ने एसएसपी से मुलाकात करते हुए ज्ञापन सौंपा है और वकीलों की सुरक्षा की मांग की है.

यह भी पढ़ें 👉  भवाली में 12 तोले सोने की चोरी का 24 घंटे में खुलासा: 15 लाख के आभूषणों के साथ आरोपी जित्तू गिरफ्तार, गाड़ी खरीदने के लिए रचा था षड्यंत्र

गुरुवार देर शाम हल्द्वानी बार एसोसिएशन चुनाव के बाद कुछ वकील जजी कोर्ट के सामने होटल में खाना खा रहे थे. खाना खाने के दौरान कुछ युवकों से वकीलों का विवाद हो गया था. इस दौरान चार युवकों ने वकीलों के ऊपर धारदार हथियार से हमला कर दिया. घटना के बाद हरकत में आई पुलिस ने 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है.

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में आफत की बारिश: दून, नैनीताल, चमोली और बागेश्वर में 'ऑरेंज अलर्ट', 12वीं तक के स्कूल बंद और कई नदियां उफान पर

वकीलों ने एसएसपी नैनीताल को ज्ञापन देते हुए कहा है कि शाम ढलते ही शहर में कई जगहों पर अपराधी प्रवृत्ति के लोग घूमते हैं. ऐसे में इन लोगों की जांच कर पुलिस उनके खिलाफ कार्रवाई करे.

यह भी पढ़ें 👉  बिंदुखत्ता को राजस्व ग्राम बनाने की मांग: 16वें दिन भी जारी रही पदयात्रा, 27 सितंबर की विशाल रैली के लिए ग्रामीणों से किया एकजुट होने का आह्वान
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad