हल्द्वानी : जिला स्तरीय जूडो प्रतियोगिता के बालिका वर्ग में बिंदुखत्ता की डिम्पल जोशी सहित इन बच्चों ने स्वर्ण पदक जीत क्षेत्र का नाम किया रोशन

खबर शेयर करें -

दिनांक 28 अगस्त 2024 को अंडर 14,17,19 बालक /बालिकाओं की जिला स्तरीय जूडो प्रतियोगिता का आयोजन मिनी स्टेडियम हल्द्वानी में आयोजित किया गया ।

प्रतियोगिता का शुभारंभ जिला खेल समन्वयक संजय वर्मा, पी. पी. गार्जोला ब्लाक खेल समन्वयक कोटाबाग, नमिता पाठक ब्लाक खेल समन्वयक कोटाबाग और जूडो के मुख्य निर्णायक दिनेश कुमार द्वारा संचालित किया गया।

प्रतियोगिता में हल्द्वानी, कोटाबाग और ओखलकांडा तीन ब्लाक ने प्रतिभाग किया ।
अंडर 14 बालक वर्ग में विकास, चंद्रशेखर जोशी, विजय गैड़ा, आशिष सोनी, विशाल आर्या और अभय बिष्ट ।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: गौलापार पुल के पास नहाने गए 15 वर्षीय किशोर की डूबने से दर्दनाक मौत; एसटीएच में डॉक्टरों ने घोषित किया मृत

बालिका वर्ग में गीताजली बिष्ट, रेनू, निहारिका जोशी, मनीषा रावत, मेघा बिष्ट, विनीता और सेजल अंडर 17 बालक वर्ग आर्यन, दीपक पटवाल और अमन कुमार बालिका वर्ग में डिम्पल जोशी, भावना, प्रकृति राठौर, ख़ुशी जोशी, सुहाना, मानसी और भूमिका देवरारी अंडर 19 बालक वर्ग गौरव तिवारी, मानस सिंह और कुनाल बिष्ट बालिका वर्ग में कु. निशा, ख़ुशी बिष्ट, भावना बोरा, कंचन लमगाड़िया, यमुना आर्या और कोमल जोशी इन सभी खिलाडियों ने स्वर्ण पदक प्राप्त किया ।

यह भी पढ़ें 👉  कल 8 अगस्त को हल्द्वानी में बजेगा बदलाव का बिगुल, भाजपा की उल्टी गिनती शुरू - अलका पाल

जिला खेल समन्वयक संजय वर्मा ने खिलाडियों को निर्देश देते हुए कहा की आगामी होने वाली राज्य स्तरीय जूडो प्रतियोगिता जो रुद्रपुर स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजीत होनी है उन में खिलाडियों का अच्छा प्रदर्शन रहेगा ।

यह भी पढ़ें 👉  नानकमत्ता: सिडकुल से लौट रहे युवक से मारपीट, लूट और अप्राकृतिक दुष्कर्म; विधायक भुवन कापड़ी संग ग्रामीणों ने कोतवाली में दिया धरना

कविता, किरन बनोली, आजाद कौर, ममता जोशी पाठक, सीमा कबडवाल, कृष्णा बिष्ट, मीना कुमारी, आशिष साह, महिपाल, तनवीर अनवर, हेम तिवारी, विनीत चंद्रा, सूरज पाल सिंह और नीमा नदगली अध्यापक/ अध्यापिका आदि उपस्थित रहे ।

Ad