हल्द्वानी : जुएं के अड्डे का भंडाफोड़, ₹1,45,000 कैश और ताश के साथ पांच गिरफ्तार

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी: मंडी पुलिस ने जुआ खेलते हुए 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है. जिनके कब्जे से मौके पर ₹1,45,000 नकद बरामद किया है. इस पूरे मामले में पुलिस पांचों जुआरियों को गिरफ्तार कर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है. जिसके बाद पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है.

यह भी पढ़ें 👉  बुजुर्ग महिला के घर में चोरी: बक्से से सोने-चांदी के लाखों के जेवरात गायब, अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

कोतवाली प्रभारी हरेंद्र चौधरी ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर ओपन यूनिवर्सिटी के पास एक मकान में छापेमारी करते हुए जुएं के अड्डे का भंडाफोड़ किया है. पुलिस ने मौके से पांच लोगों को गिरफ्तार किया है और उनके पास से ₹1,45,000 कैश और ताश के पत्ते बरामद किए हैं.

उन्होंने बताया कि पुलिस को सूचना मिल रही थी कि काफी दिनों से एक मकान में जुए का कारोबार चलता है. जहां दूर-दूर से लोग जुआ खेलने आते हैं. ऐसे में पुलिस ने ने कार्रवाई की है. गौरतलब है कि हल्द्वानी में स्मैक और जुए का कारोबार खूब फल-फूल रहा है. पुलिस द्वारा लगातार कार्रवाई किए जाने के बाद भी जुआ और नशे के कारोबारी अपने गोरखधंधे को अंजाम दे रहे हैं.

यह भी पढ़ें 👉  बुजुर्ग महिला के घर में चोरी: बक्से से सोने-चांदी के लाखों के जेवरात गायब, अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं के हल्दूचौड़ चौराहे पर दर्दनाक सड़क हादसा: तेज रफ्तार डंपर की टक्कर से स्कूटी सवार कमल पांडे की मौके पर मौत