हल्द्वानी : टेंपो में सफर कर रही महिला को कुछ शातिर महिलाओं ने बनाया अपना शिकार, जेवर से भरे पर्स पर किया हाथ साफ

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी । टेंपो में सफर कर रही महिला को कुछ शातिर महिलाओं ने अपना शिकार बना लिया। महिला के पर्स के अंदर रखा जेवर का पर्स महिलाओं ने पार कर दिया और फरार हो गईं। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

कठघरिया निवासी महिला ने बताया कि रविवार वह बाजार गईं थीं। सुबह करीब 11 बजे वापसी के लिए उन्होंने कालू सिद्ध तिराहे से कठघरिया के लिए टेंपो किया। कुछ दूरी पर दो महिलाएं टेंपो में सवार हुईं और नवाबी रोड तिराहे के पास उतर गईं। पीड़िता कठघरिया में टेंपो से उतरी कुछ सामान खरीदने के लिए पास ही स्थित एक मॉल में चली गईं।

यह भी पढ़ें 👉  इंस्टाग्राम रील के चक्कर में जेल पहुंची घरेलू सहायिका, चोरी का खुलासा करने में शिक्षक ने निभाई अहम भूमिका

वहां खरीदे सामान की पेमेंट करने के लिए उन्होंने अपने पर्स में हाथ डाला तो अंदर रखा छोटा पर्स गायब था। उन्होंने फौरन इसकी सूचना हीरानगर पुलिस चौकी को दी। उन्होंने बताया कि पर्स में मंगलसूत्र और बिछिया थी। पुलिस ने घटना स्थल के पास लगे सीसीटीवी चेक किए तो फुटेज में दो महिलाएं टेंपो से उतरी दिखाई दीं। कोतवाल उमेश कुमार मलिक ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपी पकड़ लिए जाएंगे।

यह भी पढ़ें 👉  चार साल बाद फूटने लगा जनता का गुस्सा !;पहले सड़क पर महिला ने उठाई थी आवाज, अब शिलापट्ट पर बल्ब फोड़ युवक ने विधायक पर निकाली भड़ास, वीडियो वायरल
Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें

यह भी पढ़ें 👉  सितारगंज में भीषण सड़क हादसा: टैक्सी कार और बाइक की आमने-सामने की भिड़ंत के बाद लगी आग, दो युवकों की दर्दनाक मौत