हल्द्वानी : टोनी कक्कड़ का गाना सुन कक्षा तीन के बच्चे ने मांगी तीन करोड़ की रंगदारी

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी: कुमाऊं मंडल के हल्द्वानी में एक डॉक्टर से तीन करोड़ की रंगदारी मांगने के मामले में बेहद रोचक मामला सामने आया। इस मामले में पुलिस ने पिता और पुत्र को गिरफ्तार किया है। पुलिस की पड़ताल में यह बात सामन आई कीफोन कॉल पर रंगदारी मांगने व रंगदारी नहीं देने पर बच्चे के अपहरण की धमकी देने वाला 10 साल का बच्चा है।

शहर के रामपुर रोड निवासी जाने-माने चिकित्सक वैभव कुच्छल को 9 मई शाम 6 बजे के करीब एक अनजान नंबर से कॉल आता है. फोन रिसीव करने पर सामने से धमकी भरे लहजे में उनसे तीन करोड़ की रंगदारी मांगी जाती है. पैसे न देने पर उनके बच्चे के अपहरण की धमकी भी दी जाती है. डॉक्टर साहब घबराकर तुरंत पुलिस से संपर्क करते हैं. डॉक्टर के घर पर पुलिस फोर्स भी तैनात कर दी जाती है और एक दिन बाद ही पुलिस यूपी के हापुड़ से एक व्यक्ति और उसके 10 साल के बच्चे को लेकर हल्द्वानी पहुंचती है. अब इस मामले में नया एंगल सामने आया है.

यह भी पढ़ें 👉  रुद्रपुर कोतवाली में पूर्व विधायक और कोतवाल के बीच तीखी नोकझोंक: मारपीट के मामले में गिरफ्तारी की मांग पर बहस, 'तुम' शब्द पर भड़के इंस्पेक्टर

इस मामले में उत्तर प्रदेश के हापुड़ से हिरासत में लिए गये पिता-पुत्र से पूछताछ में कुछ चौंकाने वाली बातें सामने आई हैं. दरअसल, फोन कॉल पर रंगदारी मांगने और रंगदारी नहीं देने पर बच्चे के अपहरण की धमकी देने वाला एक तीसरी क्लास में पढ़ने वाला 10 साल का बच्चा निकला.

रामपुर रोड पर डा. वैभव कुच्छल का गर्व डायग्नोस्टिक सेंटर एंड हास्पिटल एवं आवास है। डा. वैभव ने पुलिस को बताया कि नौ मई की शाम करीब छह बजे उन्हें एक अज्ञात नंबर से काल आई। पहली बार आवाज सुनने में लगा कि कोई बच्चा बात कर रहा है। डाक्टर वैभव के मुताबिक दोबारा काल कर धमकाते हुए तीन करोड़ की डिमांड की गई। रकम न देने पर बच्चे के अपहरण की धमकी दी गई। उसके बाद भी उसी नंबर से काल आया। लेकिन उन्होंने रिसीव नहीं किया।

यह भी पढ़ें 👉  बुजुर्ग महिला के घर में चोरी: बक्से से सोने-चांदी के लाखों के जेवरात गायब, अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

पुलिस ने मोबाइल नंबर के आधार पर अज्ञात व्यत्ति के खिलाफ रंगदारी और धमकाने का मुकदमा दर्ज किया। एसएसपी पंकज भट्ट ने बताया कि मोबाइल नंबर सर्विलांस पर लगाया गया। उसके आधार पर टीम हापुड भेजी गई। साथ ही चिकित्सक के अस्पताल व आवास के बाहर दो पुलिसकर्मी भी तैनात कर दिए गए थे। टीम हापुड़ में कारपेंटर व उसके बेटे को ले आई है। पूछताछ में कारपेंटर ने बताया कि कॉल उनके 10 साल के बच्चे ने किया। पुलिस जांच में काल पर बच्चे की आवाज आई है।

बच्चा बालीवुड सिंगर टोनी कक्कड़ का फैन है और टोनी के हर गाने को पसंद करता है. बस टोनी के इन्हीं गानों से इस केस की शुरुआत होती है. दरअसल, ये बच्चा अपनी मां के फोन पर ही ये सब काम करता था. सोमवार (9 मई) शाम को जब उसकी मां घर के काम में व्यस्थ थीं, इसी बीच उसने यूट्यूब पर सिंगर टोनी कक्कड़ का गाना सुना जिसका टाइटल था- ‘नंबर लिख’. इस गाने में एक लाइन है जिसमें टोनी कहते हैं- नंबर लिख 98971…हमको अंग्रेजी आती है कम…डम डिगा डम डिगा डम…

यह भी पढ़ें 👉  रुद्रपुर कोतवाली में पूर्व विधायक और कोतवाल के बीच तीखी नोकझोंक: मारपीट के मामले में गिरफ्तारी की मांग पर बहस, 'तुम' शब्द पर भड़के इंस्पेक्टर

बस गाना सुनना था कि बच्चे के मन में विचार आया कि क्यों न इस नंबर को मिलाकर देखा जाए. उसने मां का फोन उठाया और 98971… के आगे अपने मन से पांच नंबर डिजिट को जोड़कर एक अनजान नंबर मिला दिया. नंबर था डॉक्टर वैभव कुच्छल का. जैसे ही डॉक्टर साहब ने कॉल उठाई तो बच्चे ने तीन करोड़ देने और न देने पर बच्चे के अपहरण की धमकी दे दी.

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad