हल्द्वानी : ट्रेन की चपेट में आने से 56 वर्षीय महिला की मौत, मृतका के परिजनों से पूछताछ जारी

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी : ट्रेन की चपेट में आने से एक महिला की मौत हो गई है। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव को परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस के अनुसार जोशी विहार गौजाजाली वार्ड 29 निवासी 56 वर्षीय चमन पत्नी हामिद सोमवार शाम को घर से कहीं जाने की बात कहकर निकली थी जब वह देर रात तक घर नहीं पहुंची तो परिजनों को उसकी चिंता हुई।

यह भी पढ़ें 👉  दिनेशपुर: हरि मंदिर के तालाब में डूबने से 7 वर्षीय मासूम की दर्दनाक मौत, बारिश के बीच नहाने के दौरान गहराई में जाने से हादसा

पता चला कि आवास विकास क्षेत्र में रेलवे ट्रैक पर एक महिला ट्रेन की चपेट में आ गई। परिजन मौके पर पहुंच और उन्होंने मृतका चमन ही शिनाख्त की।


आसपास के लोगों ने बताया कि रात 9:30 बजे वह ट्रेन की चपेट में आई थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर उसे परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस ने बताया कि मामले में हर एंगल से जांच करी जा रही है और घटनास्थल के पास के लोगों पूछताछ की जा रही है। साथ ही मृतका के परिजनों से भी पूछताछ जारी है।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड आयुर्वेद विश्वविद्यालय में छात्रों का उग्र प्रदर्शन: परीक्षा और रिजल्ट की मांग को लेकर पानी की टंकी पर चढ़े BAMS छात्र, परिसर में मचा हड़कंप