हल्द्वानी : तिकोनिया चौराहे की शराब की दुकान में भिड़ंत, सेल्समैन ने शराब की बोतल से ग्राहक का फोड़ा सिर
हल्द्वानी: तिकोनिया चौराहे के पास एक शराब की दुकान पर ग्राहकों और सेल्समैन के बीच विवाद हो गया. विवाद इतना बढ़ा कि दोनों आपस में भिड़ गए. इस दौरान सेल्समैन ने युवक के सिर पर शराब की बोतल दे मारी. जिससे उसका सिर फट गया. सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया. वहीं, घायल को उपचार के लिए अस्पताल भिजवा दिया. युवक की हालत गंभीर बताई जा रही है.
तिकोनिया स्थित युवक शराब खरीदने गया था. इस दौरान शराब विक्रेताओं और युवकों के बीच किसी बात पर विवाद हो गया. शराब खरीदने आए युवकों ने विक्रेता के साथ गाली-गलौज कर दी. जिसके बाद दोनों गुटों में जमकर मारपीट हुई. आरोप है कि एक शराब विक्रेता ने युवक के सिर पर शराब की बोतल फोड़ दी. इससे उसके सिर और आंख में गंभीर चोटें आई हैं.

वहीं, बोतल सिर पर मारने वाला युवक मौके से फरार हो गया, जिसे पुलिस ने बाद में हिरासत में ले लिया. भोटिया पड़ाव पुलिस चौकी प्रभारी प्रकाश पोखरियाल ने कहा कि अभी तक किसी की तरफ से कोई तहरीर नहीं आई है. घायल युवक का इलाज चल रहा है. तहरीर मिलते ही मुकदमा दर्ज किया जाएगा.
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

