हल्द्वानी : तीन दिन से लापता चल रहे व्यक्ति का शव बेलबाबा मंदिर से सटे जंगल में मिलने से मची सनसनी

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी: टीपी नगर पुलिस चौकी क्षेत्र अंतर्गत बेलबाबा मंदिर से सटे जंगल से एक व्यक्ति का शव मिला है. जिससे इलाके में हड़कंप मच गया. सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. बताया जा रहा है कि यह व्यक्ति तीन दिन से लापता चल रहा था.

यह भी पढ़ें 👉  साल में केवल रक्षाबंधन पर खुलते हैं उत्तराखंड के वंशी नारायण मंदिर के कपाट, जानिए इसके पीछे की पौराणिक कथा

टीपी नगर पुलिस चौकी प्रभारी संजीत राठौर ने बताया कि बेलबाबा मंदिर के पास जंगल में एक अज्ञात व्यक्ति की लाश पड़ी होने की सूचना मिली थी. सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त किया तो व्यक्ति की पहचान किशन चंद्र उप्रेती निवासी मल्ला गोरखपुर हल्द्वानी के रूप में हुई. पुलिस के जांच पड़ताल में पता चला कि किशन चंद्र बीती 11 अक्टूबर की सुबह से लापता चल रहा था. जिसकी परिजन तलाश कर रहे थे.

यह भी पढ़ें 👉  ओखलकांडा पत्नी हत्याकांड: शक में 4 बच्चों के सामने डंडों और चम्मच से पीट-पीटकर की थी हत्या, आरोपी पति काठगोदाम से गिरफ्तार

फिलहाल, पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. पुलिस की जांच में प्रथम दृष्टया आत्महत्या प्रतीत हो रहा है, क्योंकि मौके पर कीटनाशक की खाली बोतल बरामद हुई है. पुलिस के मुताबिक, मौत के सही कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल सकेगा.

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी जेल परिसर के पास बड़ी वारदात की साजिश नाकाम: पीछा कर जान से मारने की धमकी देने वाले 3 शातिर आरोपी गिरफ्तार, भेजे गए जेल
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad