हल्द्वानी : देवरानी संग आपत्तिजनक स्थिति में देख जब पत्नी ने किया विरोध तो पति ने पेट्रोल डालकर जिंदा जलाने की कि कोशिश

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी: वनभूलपुरा थाना क्षेत्र में पति-पत्नी के रिश्ते को कलंकित करने वाला मामला सामने आया है. यहां एक महिला ने अपने पति को देवरानी के साथ आपत्तिजनक हालत में पकड़ लिया. जब महिला ने इसका विरोध किया तो पति और ससुरालियों ने उसके ऊपर पेट्रोल डालकर मारने की कोशिश की. पूरे मामले में पुलिस ने पीड़ित महिला के पति सहित 5 लोगों के खिलाफ आईपीसी धारा 307, 498 और 504 के तहत मुकदमा दर्ज किया है.

यह भी पढ़ें 👉  बिंदुखत्ता में आबादी के पास खेत में निकला अजगर: बकरी को जकड़कर मारा, वन विभाग की टीम ने रेस्क्यू कर पाई दहशत पर राहत

बता दें, गौजाजाली के रहने वाली एक महिला ने पुलिस को तहरीर देकर बताया है कि उसके पति के उसकी देवरानी से अवैध संबंध है. 27 जुलाई रात्रि को पति को देवरानी के साथ आपत्तिजनक हालत में पकड़ लिया. जब उसने विरोध किया तो पति और ससुरालियों ने उसके साथ मारपीट करनी शुरू कर दी. यहां तक कि पति ने उसके ऊपर पेट्रोल डालकर जलाने की कोशिश की लेकिन उसने किसी तरह से भाग कर अपनी जान बचाई.

यह भी पढ़ें 👉  सैनिक कल्याण में देश के लिए 'मॉडल' बना उत्तराखंड: अग्निवीरों के लिए रोजगार सेल बनाने वाला पहला राज्य, बलिदानी परिवारों की अनुग्रह राशि में भारी बढ़ोतरी

महिला का आरोप है कि पूरी घटना में ससुराली भी पति का साथ दे रहे हैं. पूरे मामले में पीड़ित महिला ने वनभूलपुरा पुलिस में पति सहित सास, ससुर, देवर और देवरानी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है. वनभूलपुरा थाना प्रभारी नीरज भाकुनी का कहना है कि महिला की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पूरे मामले की जांच की जा रही है. आरोपियों के खिलाफ जल्द कार्रवाई की जाएगी.

यह भी पढ़ें 👉  बिंदुखत्ता में अचानक गैस सिलेंडर में लगी आग: घर का सामान जलकर राख, ग्रामीणों की तत्परता से बची दो मासूमों की जान
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad