हल्द्वानी : दो बच्चों की मां ने प्यार में पड़कर अपने परिवार को किया बर्बाद, अस्मत भी लूटवा बैठी

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी: नैनीताल जिले के हल्द्वानी में दो बच्चों मां अनजान युवक के प्यार में ऐसी पागल हुई कि उसने अपनी सारी हदें पार करते हुए युवक के साथ शारीरिक संबंध तक बना लिए. इतना ही नहीं महिला युवक से शादी करने तक के लिए तैयार हो गई और उसने अपने पति को तलाक दे दिया, लेकिन आखिर में युवक शादी से मुकर गया. इसके बाद महिला ने युवक के खिलाफ बनभूलपूरा थाने में दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कराया है.

महिला ने पुलिस को बताया कि उसके दो बच्चे है. कुछ दिनों पहले अजान नंबर से उसके मोबाइल पर एक कॉल आई थी. कॉल करने वाले व्यक्ति ने अपना नाम इसरार निवासी रामपुर यूपी बताया, जो फिलहाल हल्द्वानी में ही रहता है. इसके बाद दोनों के बीच बातचीत का सिलसिला शुरू हो गया.

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में आफत की बारिश: दून, नैनीताल, चमोली और बागेश्वर में 'ऑरेंज अलर्ट', 12वीं तक के स्कूल बंद और कई नदियां उफान पर

महिला को मुताबिक, धीरे-धीरे दोनों के बीच अच्छी दोस्ती हो गई. युवक ने भी एक दिन महिला से अपने प्यार का इजहार किया और कहा कि वो उससे शादी करना चाहता है. यदि उसने उससे शादी नहीं की तो वो जहर खाकर अपनी जान दे देगा.

यह भी पढ़ें 👉  भवाली में 12 तोले सोने की चोरी का 24 घंटे में खुलासा: 15 लाख के आभूषणों के साथ आरोपी जित्तू गिरफ्तार, गाड़ी खरीदने के लिए रचा था षड्यंत्र

महिला का कहना है कि वो युवक के बहकावे में आ गई और अकेले आरोपी के साथ उसके घर चली गई. आरोप है कि युवक ने उसे कोलड्रिंक में कुछ नशीला पदार्थ दिया और फिर उसके साथ दुष्कर्म किया. इस दौरान युवक ने उसका अश्लील वीडियो भी बना लिया. इसके बाद आरोपी ने अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया.

महिला के अनुसार इसकी जानकारी उसके पति को भी लग गई थी और उसने उसे तलाक दे दिया था. महिला ने आरोप लगाया कि शादी का हवाला देकर इसरार ने उसके पति से भी तलाक दिलाया, लेकिन अब वह शादी से मुकर रहा है. इस मामले में थाना प्रभारी नीरज भाकुनी का कहना है कि पूरे मामले की जांच की जा रही है,. जल्द आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं के हल्दूचौड़ चौराहे पर दर्दनाक सड़क हादसा: तेज रफ्तार डंपर की टक्कर से स्कूटी सवार कमल पांडे की मौके पर मौत
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad