हल्द्वानी: नकली आभूषण रख बैंक को लगाया 1.40 लाख रुपये का चूना, बैंक मैनेजर ने कराया मुकदमा दर्ज

Haldwani: Bank was defrauded of Rs 1.40 lakh by keeping fake jewellery, bank manager filed a case

खबर शेयर करें -

राजू अनेजा ,हल्द्वानी। केनरा बैंक के अधिकृत ज्वैर्ल्स ने अपने ही बैंक को चूना लगा दिया। गोल्ड लोन लेने वाले व्यक्ति के साथ मिलकर ज्वैर्ल्स ने नकली सोने को असली बता दिया और बैंक से 1.40 लाख रुपये का लोन पास हो गया। बैंक के तीसरे अधिकृत ज्वैर्ल्स से जब दोबारा जांच कराई गई तो मामला खुला। बैंक के मैनेजर ने अपने दो ज्वैर्ल्स और लोन लेने वाले के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।

बरेली रोड स्थित कैनरा बैंक के शाखा प्रबंधक संजय पांडेय ने बताया कि वार्ड नंबर 14 नई बस्ती हल्द्वानी निवासी मो. अजहर वारसी ने वर्ष 2023 में बैंक में गोल्ड लोन के लिए आवेदन किया था। लोन के एवज में अजहर ने बैंक को दो कंगन, एक चेन और दो टाप्स दिए। सोने की शुद्धता की जांच बैंक ने अपने अधिकृत ज्वैलर्स दुर्गा कालोनी और धान मिल बरेली रोड स्थिति भारद्वाज ज्वेलर्स के संचालक तरुण भारद्वाज से कराई।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं में दुखद घटना: हल्दूचौड़ में मानसिक रूप से अस्वस्थ इंटर की छात्रा ने लगाई फांसी, परिवार में कोहराम

 

दोनों ने जेवर सोने के बताए और साथ ही बताया कि जेवर की कुल कीमत 1.40 लाख है। ज्वैलर्स की संस्तुति के बाद बैंक ने लोन के आवेदक अजहर को 1.40 लाख का गोल्ड लोन दे दिया। नियमत: तीन माह बाद 29 मई बैंक ने गिरवी रखे जेवर की दोबारा जांच के लिए वार्ड नंबर 14 आदर्श कालोनी रुद्रपुर के ज्वैलर्स रमेश चंद्र से कराई। तब पता चला कि गिरवी रखा गया सोना नकली है और उसकी शुद्धता सिर्फ 8 प्रतिशत है।

यह भी पढ़ें 👉  पत्नी को पानी भरने भेजकर 60 वर्षीय बुजुर्ग किसान ने खुद को मारी गोली, अवैध तमंचे की जांच में जुटी पुलिस

जिसके बाद बैंक मैनेजर ने मामले की शिकायत थाने में दी, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। एसएसपी से के बाद भी कार्रवाई नहीं हुई तो बैंक मैनेजर ने कोर्ट की शरण ली। कोतवाल उमेश कुमार मलिक ने बताया कि कोर्ट के आधार पर आरोपित ज्वेर्लस व व्यक्ति के विरुद्ध धोखाधड़ी की धारा में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल पुलिस में पदोन्नति का उल्लास: अमित कुमार सैनी बने अपर एसपी और सुनील बिष्ट बने इंस्पेक्टर, SSP ने पहनाए तमगे

 

 

 

Ad