हल्द्वानी : नगर निगम की बोर्ड बैठक में पार्षदों ने मेयर पर भ्रष्टाचार वह मीडिया कर्मियों को बाहर करने पर जमकर किया हंगामा

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी: नगर निगम हल्द्वानी की बोर्ड बैठक आज हंगामेदार रही. पार्षदों ने बैठक शुरू होते ही हंगामा कर दिया. विपक्ष के पार्षदों ने निगम प्रशासन पर भ्रष्टाचार और बंदरबांट का आरोप लगाया. कई पार्षद सभागार से बाहर आकर हंगामा करने लगे. नगर निगम के नेता प्रतिपक्ष रवि जोशी ने कहा कि हल्द्वानी नगर निगम को चार नेता और अधिकारी चला रहे हैं. पार्षदों से किसी भी मामले में कोई जानकारी नहीं दी जाती है और खुद ही अपने प्रस्ताव को पास कर भ्रष्टाचार कर रहे हैं.

यह भी पढ़ें 👉  सिडकुल में सड़क पर गदर: युवक-युवती के विवाद में चले लात-घूंसे और बेल्ट, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

नगर निगम सभागार में हंगामा होते ही जब मीडिया ने कवरेज करने की कोशिश की तो नगर निगम के मेयर ने सभी मीडिया कर्मियों को सभागार से बाहर कर दिया. जिसके बाद विपक्ष के पार्षदों ने और हंगामा शुरू कर दिया. आरोप लगाया कि नगर निगम प्रशासन और मेयर तानाशाही रवैया अपनाते हुए मीडिया को भी बैठक से बाहर कर रहे. यहां तक कि लोकसभा और विधानसभा में भी मीडिया को बैठने की अनुमति होती है लेकिन यहां पर मीडिया को बाहर कर दिया गया. हंगामे के बाद कुछ पार्षदों ने बोर्ड बैठक का बहिष्कार भी किया.

यह भी पढ़ें 👉  रुद्रपुर: दूध में थूक मिलाने के आरोपी दूधिये शाहिद अली को पुलिस ने किया गिरफ्तार, सीसीटीवी फुटेज के आधार पर कार्रवाई

पार्षद और नगर निगम के नेता प्रतिपक्ष रवि जोशी ने कहा कि नगर निगम के पास किसी भी तरह का कोई प्रस्ताव नहीं है. बोर्ड बैठक में पार्षदों को किसी तरह का कोई भी प्रस्ताव नहीं दिखाया जाता है. पार्षदों के साथ भेदभाव किया जा रहा है. नगर निगम को मिलने वाले बजट को केवल बंदरबांट करने का काम किया जा रहा है. नगर निगम के पास बजट का कोई हिसाब किताब नहीं है.

पार्षद रोहित कुमार ने अपने क्षेत्र में पानी नहीं आने पर विरोध जताया. उन्होंने कहा कि अधिकारियों और नगर निगम से उनके क्षेत्र में पानी नहीं आने की समस्या को लेकर कई बार अवगत करा चुके हैं. उसके बावजूद भी क्षेत्र में पानी नहीं आ रहा है. उन्होंने कहा कि अगर पानी की समस्या ठीक नहीं हुई तो आंदोलन किया जाएगा.

यह भी पढ़ें 👉  सिडकुल में सड़क पर गदर: युवक-युवती के विवाद में चले लात-घूंसे और बेल्ट, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad