हल्द्वानी : नगर निगम के कूड़ा वाहन की चपेट में आने से एक मजदूर की मौत

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी: बनभूलपुरा थाना क्षेत्र के ट्रंचिंग ग्राउंड के पास नगर निगम के कूड़ा वाहन ने एक मजदूर को कुचल दिया. गंभीर रूप से घायल मजदूर को स्थानीय लोग बेस अस्पताल ले गए. जहां डॉक्टरों ने मजदूर को मृत घोषित कर दिया. सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस पोस्टमार्टम की कार्रवाई की.

पुलिस के मुताबिक 40 वर्षीय यासीन मजदूरी का काम करता था. बताया जा रहा है कि यासीन घर से मजदूरी करने जा रहा था. इस दौरान वह ट्रंचिंग ग्राउंड हाईवे के पास नगर निगम के कूड़ा वाहन की चपेट में आ गया. आनन-फानन में लोग घायल हालत में उसे अस्पताल ले गए. घटना के बाद वाहन चालक वाहन के साथ मौके से फरार हो गया.

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में प्रेमी की खुदकुशी के बाद 16 वर्षीय प्रेमिका ने लगाया फंदा: पीलीभीत के राजमिस्त्री की मौत के सदमे में उठाया खौफनाक कदम

घटना के बाद हल्द्वानी नगर निगम आयुक्त पंकज उपाध्याय भी मौके पर पहुंचे. उन्होंने परिजनों से मुलाकात कर हर संभव मदद देने का आश्वासन दिया. नगर आयुक्त पंकज उपाध्याय ने कहा पूरे मामले की पुलिस जांच कर रही है. जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा. उन्होंने कहा नगर निगम के वाहन से अगर मजदूर की मौत हुई होगी तो नियमानुसार उसको परिवार को मुआवजा दिलवाने का काम किया जाएगा.

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड आयुर्वेद विश्वविद्यालय में छात्रों का उग्र प्रदर्शन: परीक्षा और रिजल्ट की मांग को लेकर पानी की टंकी पर चढ़े BAMS छात्र, परिसर में मचा हड़कंप
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें

यह भी पढ़ें 👉  दिनेशपुर: हरि मंदिर के तालाब में डूबने से 7 वर्षीय मासूम की दर्दनाक मौत, बारिश के बीच नहाने के दौरान गहराई में जाने से हादसा