हल्द्वानी : नवाबी रोड में कूड़े के ढेर में युवक की लाश मिलने से शहर में मचा हड़कंप

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी: भोटिया पड़ाव पुलिस चौकी क्षेत्र अंतर्गत नवाबी रोड में कूड़े के ढेर में एक युवक की लाश मिलने से हड़कंप मच गया. सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. युवक की शिनाख्त नवाबी रोड निवासी 34 वर्षीय अजय आर्य के रूप में हुई है. युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है.

यह भी पढ़ें 👉  दिनेशपुर: हरि मंदिर के तालाब में डूबने से 7 वर्षीय मासूम की दर्दनाक मौत, बारिश के बीच नहाने के दौरान गहराई में जाने से हादसा

बताया जा रहा है कि कूड़े के ढेर में युवक को पड़े देख लोगों ने उसके परिजनों को सूचना दी. जिसके बाद आनन-फानन में परिजन युवक को सुशीला तिवारी अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. युवक की मौत के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल पाया है. युवक हल्द्वानी के ही नवाबी रोड का रहने वाला था.

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल में बांज का हरा पेड़ काटने पर विवाद: वीडियो वायरल होने के बाद उठे सवाल, वन विभाग ने दी सफाई

हल्द्वानी कोतवाली के वरिष्ठ उपनिरीक्षक विजय मेहता का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा. परिवार वालों का कहना है कि शनिवार देर रात खाना खाने के बाद युवक घर से लापता था, जिसकी खोजबीन की जा रही थी.

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड आयुर्वेद विश्वविद्यालय में छात्रों का उग्र प्रदर्शन: परीक्षा और रिजल्ट की मांग को लेकर पानी की टंकी पर चढ़े BAMS छात्र, परिसर में मचा हड़कंप
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad