हल्द्वानी : नाजायज रिश्ते का खुलासा हुआ तो पत्नी जेवर समेट गई मायके, दहेज उत्पीड़न की कराई रिपोर्ट.. पति ने पत्नी पे लगाए चौंकाने वाले आरोप

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी: मुखानी थाना क्षेत्र के रहने वाले एक युवक ने अपनी पत्नी और ससुरालियों के खिलाफ प्रताड़ित करने का आरोप लगाते हुए पुलिस से कार्रवाई की मांग की है. पीड़ित युवक ने तहरीर में बताया कि उसके पत्नी का किसी के साथ नाजायज रिश्ता है. नाजायज रिश्ते का खुलासा हुआ तो पत्नी ससुराल से जेवर और उसका शैक्षिक प्रमाण पत्र समेट कर फरार हो गई. साथ ही पत्नी ने उसके और उसके परिवार के खिलाफ दहेज उत्पीड़न की रिपोर्ट दर्ज कराई, जिससे अवसाद में आकर उसने जान देने की कोशिश की.

यह भी पढ़ें 👉  प्राचीन शिव मंदिर से पीतल का घंटा और सो रहे राहगीर का मोबाइल-पर्स पार; पूर्व की चोरियों का भी अब तक नहीं हुआ खुलासा

कंपनी में काम करने वाले व्यक्ति से थे पत्नी के अवैध संबंध: बता दें कि मुखानी थाना क्षेत्र में रहने वाले युवक ने बताया कि वह अपनी पत्नी के साथ हरियाणा की एक कंपनी में काम करता था. इसी बीच उसकी पत्नी का वहां काम करने वाले एक व्यक्ति के साथ नाजायज संबंध हो गए. नाजायज रिश्ते के बारे में पता चलने पर उसकी पत्नी उसे झूठे मुकदमे में फंसने की धमकी देने लगी. परिजनों द्वारा समझाने पर पत्नी मायके चली गई.

यह भी पढ़ें 👉  गौला खनन क्षेत्र में परिवहन विभाग का बड़ा एक्शन: तीन दिवसीय विशेष अभियान में 115 वाहनों का चालान, ओवरलोडिंग और बिना कागजों के चल रहे 7 डंपर सीज

पुलिस ने युवक की तहरीर पर दर्ज किया केस: मुखानी थानाध्यक्ष पंकज ने कहा कि एक युवक ने पत्नी और ससुराल पर मानसिक प्रताड़ना करने का आरोप लगाया है. युवक की शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है. उन्होंने बताया कि युवक ने क्षुब्ध होकर सोशल मीडिया पर पोस्ट डालकर आत्महत्या करने की कोशिश की थी.

यह भी पढ़ें 👉  बिजली विभाग की घोर लापरवाही: शटडाउन के बावजूद लाइन में दौड़ा करंट, पोल पर चढ़े संविदा लाइनमैन की तड़पकर दर्दनाक मौत; परिजनों का हंगामा
Ad