हल्द्वानी : पति के अपनी ही भाभी के साथ अवैध संबंध, और ससुरालियों पर दहेज प्रताड़ना का महिला ने लगाया आरोप, मुकदमा दर्ज
हल्द्वानी: वनभूलपुरा थाना क्षेत्र की रहने वाली एक महिला ने अपने पति पर गंभीर आरोप लगाये हैं. महिला ने कहा उसके पति के अपनी ही भाभी के साथ अवैध संबंध हैं. जिसका विरोध करने पर मायके वालों ने उसके साथ मारपीट कर उसे घर से बाहर निकाल दिया है. अब वे उससे 10 लाख की दहेज की मांग कर रहे हैं. महिला की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

पुलिस के अनुसार, वनभूलपुरा थाना क्षेत्र की रहने वाली महिला ने बताया 11 जुलाई 2020 को उत्तर गौजाजाली निवासी व्यक्ति से उसकी शादी हुई थी. शादी के बाद से पति और ससुराल वाले उसका मानसिक और शारीरिक उत्पीड़न करते आ रहे हैं. महिला ने आरोप लगाये कि उसके पति के उसकी भाभी से अवैध संबंध हैं. जिसके कारण उसके पति ने उससे दूरियां बना ली.
महिला ने कहा जब उसने अवैध संबंधों का विरोध किया तो पति सहित सास-ससुर जेठ और देवर ने उसके साथ मारपीट करना शुरू कर दिया. अब ससुराल पक्ष के लोग ही उसकी जान के दुश्मन बन गये हैं. महिला ने कहा इन सबसे परेशान होकर वह मायके आ गई है. अब उसके ससुराल वाले 10 लाख रुपए दहेज की मांग कर रहे हैं.
थाना प्रभारी नीरज भाकुनी ने बताया पूरे मामले में महिला के तहरीर पर पर पति सहित पांच के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर दिया गया है. साथ ही मामले की जांच शुरू कर दी गई है.
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

