हल्द्वानी : पति-पत्नी में हुआ विवाद तो पति ने पत्नी का गुस्सा साले पर उतारा, साले का तोड़ा जबड़ा

खबर शेयर करें -

बनभलपुरा में पत्नी से हुए विवाद का गुस्सा पति ने अपने साले पर उतार दिया. जीजा के पिटाई में साले का जबड़ा टूट गया. साले ने जब अस्पताल पहुंचकर जबड़े का एक्सरे कराया तो जबड़ा टूटा हुआ निकला. साले की मां की तहरीर पर एसएसपी के निर्देश पर बनभूलपुरा पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

निकाह के बाद शुरू हुई मारपीट: नई बस्ती बनभूलपुरा निवासी एक महिला ने पुलिस को बताया कि वह तलाकशुदा है और अपने 21 वर्षीय बेटे के साथ रहती है. साल 2012 में उसने अपनी बेटी का निकाह इंदिरानगर एक मस्जिद के पास निवासी युवक से कराया था. दामाद निकाह के बाद से ही बेटी के साथ मारपीट करता था. कई बार बेटी को घर से निकाल चुका है. इसी साल तीन जून को दामाद ने बेटी को घर से निकाल दिया. तब से वह उनके साथ रह रही है. आरोप लगाया कि दामाद कई बार घर आकर बेटी को तेजाब से जलाने व बेटे को जान से मारने की कोशिश की.

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं में दुखद घटना: हल्दूचौड़ में मानसिक रूप से अस्वस्थ इंटर की छात्रा ने लगाई फांसी, परिवार में कोहराम

जबड़ा टूटने के बाद बरेली में कराया इलाज: 24 जून को महिला का बेटा किसी काम से इंदिरानगर गया था, तभी उसके दामाद व उसके छोटे भाई ने बेटे के साथ मारपीट की. बेस अस्पताल में एक्सरे कराया तो जबड़ा टूटा पाया गया. इसके बाद महिला बेटे को उपचार के लिए राम मूर्ति अस्पताल बरेली ले गई. मामले की शिकायत पुलिस से की, लेकिन पुलिस ने गंभीरता से नहीं लिया. इसके बाद उसने इसकी शिकायत एसएसपी प्रह्लाद नारायण मीणा से की. एसएसपी के निर्देश पर बनभूलपुरा पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है. बनभूलपुरा थानाध्यक्ष नीरज भाकुनी ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी पर मारपीट, जानलेवा हमला व धमकी देने की धारा में मुकदमा दर्ज किया गया है. आगे की कार्रवाई की जा रही है.

यह भी पढ़ें 👉  कृषि विश्वविद्यालय की प्रबंध परिषद में विधायक त्रिलोक चीमा की एंट्री ! सीएम धामी ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी, क्षेत्र में खुशी की लहर
Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें

यह भी पढ़ें 👉  बेतालघाट में बड़ा हादसा: मॉकड्रिल देखने आ रहा युवक कोसी नदी के तेज बहाव में बहा, SDRF ने निकाला शव, क्षेत्र में हड़कंप