हल्द्वानी : पत्नी से हुए मामूली विवाद के बाद घर में रखा जहरीला पदार्थ खाकर की आत्महत्या

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी: मुखानी थाना क्षेत्र के रहने वाले एक युवक ने पत्नी से हुए मामूली विवाद के बाद घर में रखा जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली. सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है. बताया जा रहा है कि युवक मूल रूप से कोटाबाग का रहने वाला है.

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में आफत की बारिश: दून, नैनीताल, चमोली और बागेश्वर में 'ऑरेंज अलर्ट', 12वीं तक के स्कूल बंद और कई नदियां उफान पर

दीपक राम (32) हल्द्वानी के लालडांठ में किराए में रहता था. जानकारी के मुताबिक शुक्रवार शाम दीपक और उसकी पत्नी में मामूली बात को लेकर विवाद हो गया. जिसके बाद दीपक राम ने घर में रखे जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया. आनन-फानन में दीपक की पत्नी उसको सुशीला तिवारी अस्पताल ले गई. वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.

यह भी पढ़ें 👉  मूक-बधिर महिला से दुष्कर्म का आरोपी 24 घंटे में गिरफ्तार, पोखरी पुलिस की त्वरित कार्रवाई

 

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

यह भी पढ़ें 👉  पैतृक गांव करासमाफ़ी में जोशी परिवार ने किया पौधरोपण: जयंतेश्वर महादेव मंदिर परिसर में रोपे पौधे, पर्यावरण संरक्षण और जड़ों से जुड़ने का दिया संदेश

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें