हल्द्वानी : पारिवारिक कलह के चलते घर में फंदे से लटककर दी जान

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी: मंडी पुलिस चौकी क्षेत्र अंतर्गत एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिला है. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है. मंडी चौकी प्रभारी अनिल आर्य ने बताया कि रामपुर रोड मेडिकल कॉलेज गेट के पास से शव बरामद हुआ है. मृतक की उम्र करीब 50 वर्ष के आसपास है.

वहीं दूसरी घटना मुखानी के कठघरिया बाजूनियाहल्दू की है. जहां लक्ष्मण सिंह (32) ने पारिवारिक कलह के चलते घर में फंदे से लटककर जान दे दी. बताया जा रहा है कि लक्ष्मण सिंह का बुधवार देर रात पत्नी से विवाद हुआ. जिसके बाद वह दूसरे कमरे में जाकर सो गया. सुबह जब लक्ष्मण सिंह बाहर नहीं निकला तो पत्नी ने दरवाजा खोला तो वह फंदे पर लटका हुआ मिला. परिजनों की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है. मृतक का एक बच्चा भी है.

यह भी पढ़ें 👉  रानीबाग चित्रशिला घाट पर भीषण हादसा: गौला नदी में अचानक आए उफान से शवों समेत बह गईं दो चिताएं, परिजनों में हड़कंप
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में अंतर-धार्मिक विवाहों पर कस सकता है शिकंजा: धामी सरकार ला रही है नया 'निकाहनामा' नियम, रजिस्टर्ड मौलवी ही करा सकेंगे निकाह