हल्द्वानी पुलिस ने आईपीएल में सट्टा लगा रहे 14 सटोरियों को किया गिरफ्तार

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी: बनभूलपुरा पुलिस ने सट्टे और जुए का काला कारोबार कर रहे 17 लोगों को गिरफ्तार किया है. इनमें से 14 लोग आईपीएल मैच में सट्टा लगाने का काम कर रहे थे. पुलिस ने आरोपियों से 8 एंड्राइड मोबाइल, सट्टा पर्ची, पेन-डायरी के अलावा ₹41,000 नकद बरामद किये हैं.

एसपी सिटी जगदीश चंद्र ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि बनभूलपुरा पुलिस को सूचना मिली कि आईपीएल मैच के दौरान सट्टे लगाए जा रहे हैं. जिसके बाद टीम ने बनभूलपुरा के नूरी मस्जिद के पास छापेमारी की. जिसमें सट्टा लगाते हुए 14 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया. इसके अलावा लालकुआं पुलिस ने तीन अन्य जुआ खेलने वालों को भी गिरफ्तार किया.

यह भी पढ़ें 👉  नगर पंचायत लालकुआं के 60 वर्ष पूर्ण कर चुके नागरिकों के लिए वृद्धावस्था पेंशन हेतु आवेदन की सूचना

उन्होंने बताया कि मुखबिर से सूचना मिल रही थी कि आईपीएल मैच के दौरान सट्टे का कारोबार चल रहा है. जिसके बाद पुलिस ने पूरे मामले में कार्रवाई की. पकड़े गए सभी आरोपी हल्द्वानी के रहने वाले हैं. सभी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर दिया गया है.

यह भी पढ़ें 👉  किच्छा में बेटी की सगाई की दावत के लिए गोकशी: गोवंश स्क्वाड ने दो तस्करों को 20 किग्रा गोमांस के साथ किया गिरफ्तार
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें

यह भी पढ़ें 👉  रुद्रपुर में अतिक्रमण पर प्रशासन का चाबुक: विश्वकर्मा मार्केट की 20 दुकानों पर चला बुलडोजर, व्यापारियों ने सामने खड़े होकर किया हंगामा