हल्द्वानी पुलिस ने गुजराती पर्यटकों के रुपयों से भरे खोए हुए बैग को खोज लौटाया, जमकर हो रही प्रशंसा

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी: कोतवाली पुलिस ने गुजराती पर्यटक परिवार के रुपयों से भरे खोए बैग को ढूंढ लिया है. साथ ही उसे पर्यटक को सौंप दिया है. वहीं, बैग मिलने के बाद पर्यटकों ने पुलिस की जमकर सराहना की है.

दरअसल, गुजरात के माहेसना सोसायटी के विष्णु नगर निवासी गौरंग कुमार पुत्र गुणवंत भाई कुमार अपने परिवार के साथ उत्तराखंड घूमने आए थे. नैनीताल जाते समय उनका कहीं बैग खो गया था. जिसकी सूचना उन्होंने कोतवाली पुलिस को दी. सूचना मिलने पर हल्द्वानी कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अरुण कुमार सैनी ने तत्काल बैग को खोजने के लिए टीमें गठित कर दी.

यह भी पढ़ें 👉  गौला नदी में लापता बिंदुखत्ता निवासी राम सिंह का शव गौलापार के पास मिला: 24 घंटे बाद SDRF ने किया बरामद

पुलिस जांच में पता चला कि गौरंग कुमार का खोया बैग अनुज भट्ट निवासी छोटी मुखानी हल्द्वानी के साथ बदली हो गया है. जो उनके साथ हरिद्वार से हल्द्वानी तक वाहन में सफर कर रहे थे. अनुज भट्ट के बैग में मात्र मेडिकल पर्ची के आधार पर पुलिस ने उन्हें तलाश किया. जिसके बाद पर्यटक के बैग बरामद किया. जिसे गौरंग कुमार सौंप दिया है. वहीं, बैग में लगभग एक लाख की धनराशि रखी हुई थी. रुपए समेत बैग मिलने पर पर्यटक परिवार ने पुलिस की प्रशंसा की.

यह भी पढ़ें 👉  गौला नदी के उफान और कटाव से प्रभावित क्षेत्रों का नंदन दुर्गापाल ने किया निरीक्षण; कहा- "अस्थाई पैचवर्क नहीं, बिंदुखत्ता को चाहिए स्थाई समाधान"
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें

यह भी पढ़ें 👉  बालाजी महाराज के जयकारों से गूंजा काशीपुर, आस्था के सैलाब में निकली विराट शोभायात्रा