हल्द्वानी पुलिस ने गौला नदी से 19 वर्षीय हर्षिता का शव किया बरामद, गौला पुल से नदी में लगाई थी छलांग

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी: नैनीताल के काठगोदाम थाना क्षेत्र के गौला पुल से नदी में छलांग लगाने वाली युवती की लाश पुलिस ने 6 दिन बाद बरामद कर ली है. पुलिस पिछले 6 दिन से युवती की तलाश में जुटी हुई थी. युवती ने 22 अक्टूबर को गौला पुल से नदी में छलांग लगाई थी. युवती घरवालों से नाराज होकर घर छोड़कर चली गई थी.

यह भी पढ़े 👉 मुनस्यारी से लौट रही हल्द्वानी की टैंपो ट्रैवलर खाई में गिरी, 5 पर्यटकों की मौत

यह भी पढ़ें 👉  गौला नदी के उफान और कटाव से प्रभावित क्षेत्रों का नंदन दुर्गापाल ने किया निरीक्षण; कहा- "अस्थाई पैचवर्क नहीं, बिंदुखत्ता को चाहिए स्थाई समाधान"


यह भी पढ़े 👉 हरीश रावत ने खुद को किया CM का चेहरा घोषित, बाबा केदार से खुद मुख्यमंत्री बनने के लिए मांगा आशीर्वाद

बुधवार को गौला नदी से पुलिस ने एक युवती की लाश बरामद की. लाश की शिनाख्त यूपी के बरेली जिले के शीशगढ़ निवासी 19 वर्षीय हर्षिता के रूप में हुई, जिसने 22 अक्टूबर को गौला पुल से नदी में छलांग लगा दी थी. युवती का शव घटना स्थल से 2 किमी की दूरी पर मिला. जानकारी के मुताबिक हर्षिता का परिवार वर्तमान में हल्द्वानी के कुलियालपुर में किराए पर रहता है.

यह भी पढ़ें 👉  गौला नदी में लापता बिंदुखत्ता निवासी राम सिंह का शव गौलापार के पास मिला: 24 घंटे बाद SDRF ने किया बरामद

यह भी पढ़े 👉 पूर्व मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा की देहरादून में एंट्री, सूबे की सियासत तेज

काठगोदाम थाना प्रभारी विमल मिश्रा ने बताया कि मृतका की मां ने हल्द्वानी कोतवाली में उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई थी. मां ने गुमशुदगी में कहा था कि 22 अक्टूबर को मृतका घर से नाराज होकर चली गई है. वहीं, थाना प्रभारी विमल मिश्रा ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है. परिजनों से पूछताछ की जा रही है.

यह भी पढ़ें 👉  रानीबाग चित्रशिला घाट पर भीषण हादसा: गौला नदी में अचानक आए उफान से शवों समेत बह गईं दो चिताएं, परिजनों में हड़कंप
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad