हल्द्वानी पुलिस ने चरस तस्कर को किया गिरफ्तार ,1 किलो से ज्यादा चरस बरामद

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी और उसके आसपास क्षेत्रों में इन दिनों के अवैध नशे का कारोबार खूब फल फूल रहा है. पहाड़ों से लगातार चरस की खेप को लाकर हल्द्वानी और उसके आसपास के इलाकों में सप्लाई करने का काम भी जोरों पर है.

हल्द्वानी पुलिस और एसओजी की टीम ने एक चरस तस्कर को गिरफ्तार किया है. तस्कर के कब्जे से 1 किलो 115 ग्राम चरस बरामद की है.
एसएसपी नैनीताल पंकज भट्ट ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर एसओजी और पुलिस की टीम ने बरसाती नहर के पास एक संदिग्ध व्यक्ति की तलाशी ली. उसके बैग से चरस बरामद की गयी. पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसका नाम किशन सिंह नेगी है जो नैनीताल जनपद के मुक्तेश्वर थाना का रहने वाला है.

यह भी पढ़ें 👉  धामी सरकार पर आपत्तिजनक बयान देने वाले मौलाना के मदरसे पर प्रशासन का ताला! अब जिलेभर में अवैध रूप से चल रहे मदरसो पर पुलिस का शिकंजा

आरोपी ने बताया कि चरस को देवीधुरा से लेकर हल्द्वानी सप्लाई करने आ रहा था. मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है.

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें

यह भी पढ़ें 👉  बैडमिंटन खेलते-खेलते बच्चों में हुई कहासुनी ने लिया खूनी रूप,नाबालिग ने नाबालिग के सीने में घोंपा चाकू, 12 वर्षीय मासूम ईशान की मौत