हल्द्वानी : पुलिस ने तहखाने से 18 पेटी अवैध शराब की बरामद

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी: उत्तराखंड में 14 फरवरी को विधानसभा चुनाव के लिए मतदान होना है. इस बीच अवैध शराब कारोबारी चुनाव में शराब खपाने की कोशिश में जुटे हुए हैं.हल्द्वानी में पुलिस द्वारा अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी कामयाबी मिली है. मुखानी थाना पुलिस ने एक शराब तस्कर को गिरफ्तार किया है, जिसके कब्जे से 18 पेटी शराब बरामद की है.

मुखानी थाना प्रभारी दीपक बिष्ट ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर कठघरिया तिराहे के पास एक खंडहर घर में जब छापेमारी की गई, तो तहखाने से 18 पेटी अवैध शराब बरामद की गई. मौके से देवानंद कोहली नाम के एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी से कड़ी पूछताछ की.

यह भी पढ़ें 👉  धामी सरकार पर आपत्तिजनक बयान देने वाले मौलाना के मदरसे पर प्रशासन का ताला! अब जिलेभर में अवैध रूप से चल रहे मदरसो पर पुलिस का शिकंजा

वहीं आरोपी शराब को कहां से लेकर आया था और किसको सप्लाई की जानी थी, इसकी जांच की जा रही है. मुखानी थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया है.

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें

यह भी पढ़ें 👉  बैडमिंटन खेलते-खेलते बच्चों में हुई कहासुनी ने लिया खूनी रूप,नाबालिग ने नाबालिग के सीने में घोंपा चाकू, 12 वर्षीय मासूम ईशान की मौत