हल्द्वानी पुलिस ने दो अलग-अलग मामलों में 42 पेटी शराब के साथ दो आरोपियों को किया गिरफ्तार

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी: विधानसभा चुनाव के मद्देनजर शराब की तस्करी बढ़ गई है. इसी के तहत पुलिस ने दो अलग-अलग मामलों में दो शराब तस्करों को गिरफ्तार किया है. जिनके पास से 42 पेटी देसी और अंग्रेजी ब्रांड की शराब को बरामद हुई है.

कोतवाली प्रभारी चौधरी ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर देर रात पुलिस ने तीन पानी बायपास रोड पर एक मकान से 15 पेटी अंग्रेजी शराब और 10 पेटी देसी शराब बरामद की. मौके से आरोपी गिरीश चंद को पुलिस ने गिरफ्तार किया. पूछताछ में आरोपी ने बताया कि विधानसभा चुनाव को लेकर वह शराब की तस्करी करने में जुटा हुआ था.

यह भी पढ़ें 👉  भवाली में 12 तोले सोने की चोरी का 24 घंटे में खुलासा: 15 लाख के आभूषणों के साथ आरोपी जित्तू गिरफ्तार, गाड़ी खरीदने के लिए रचा था षड्यंत्र

वहीं, दूसरा मामला मुखानी थाना क्षेत्र का है. जहां पुलिस ने एक मकान से 17 पेटी शराब बरामद किया है. साथी मौके से पुलिस ने आरोपी मनोज कुमार को गिरफ्तार किया. जो शराब की सप्लाई कर रहा था.पुलिस के मुताबिक दोनों आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर जेल भेजने की कार्रवाई की गई है.

यह भी पढ़ें 👉  पैतृक गांव करासमाफ़ी में जोशी परिवार ने किया पौधरोपण: जयंतेश्वर महादेव मंदिर परिसर में रोपे पौधे, पर्यावरण संरक्षण और जड़ों से जुड़ने का दिया संदेश
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें

यह भी पढ़ें 👉  बिंदुखत्ता को राजस्व ग्राम बनाने की मांग: 16वें दिन भी जारी रही पदयात्रा, 27 सितंबर की विशाल रैली के लिए ग्रामीणों से किया एकजुट होने का आह्वान