हल्द्वानी पुलिस ने व्यापारी से 6 लाख उधार लेकर माल खरीदने के बहाने फरार होने वाले आरोपी को किया गिरफ्तार

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी: कोतवाली पुलिस ने व्यापारी से 6 लाख 12 हजार रुपए उधार लेकर माल खरीदने के बहाने फरार होने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया है. आरोपी के पास से बेचे हुए माल के ₹5,50,000 की नकदी और सामान भी बरामद किया गया है.

एसपी सिटी जगदीश चंद्र ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि भोलानाथ गार्डन हल्द्वानी निवासी व्यापारी अंकुर गुप्ता ने नवाबी रोड स्थित किराए में दुकान करने वाले एक व्यापारी सचिन अग्रवाल को ₹6,12,000 का उधार में गिफ्ट आइटम दिए थे. जिसके बाद सचिन गुप्ता अपना कारोबार समेटकर यहां से फरार हो गया.

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं के यूसीएफ कॉम्प्लेक्स में ध्वस्तीकरण पर उपखनिज खनन की शिकायत: एसडीएम रेखा कोहली ने किया औचक निरीक्षण, परियोजना प्रबंधक तलब

पूरे मामले में 5 सितंबर को सचिन अग्रवाल के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच पड़ताल की गई तो सचिन को नोएडा से गिरफ्तार किया गया है. पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उधार में लिए गए माल को उसने कई जगह सस्ते दाम में बेच कर पैसा इकट्ठा कर लिए थे.

यह भी पढ़ें 👉  विधायक निधि खर्च में गोपाल राणा अव्वल, यशपाल आर्य फिसड्डी; त्रिलोक सिंह चीमा तीसरे पायदान पर

एसपी सिटी ने बताया पूरे मामले में आरोपी को गिरफ्तार करते हुए 5 लाख 50 हजार नकदी के साथ-साथ बचे हुए माल बरामद किया गये हैं. आरोपी के खिलाफ धारा 420 के तहत मुकदमा दर्ज कर जेल भेजने की कार्रवाई की गई है.

यह भी पढ़ें 👉  रुद्रपुर में अतिक्रमण पर प्रशासन का चाबुक: विश्वकर्मा मार्केट की 20 दुकानों पर चला बुलडोजर, व्यापारियों ने सामने खड़े होकर किया हंगामा
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad