हल्द्वानी : बढ़ने वाला हे ठंड का प्रकोप, 22 नवंबर से मैदानी इलाकों में छाएगा कोहरा.. तापमान गिरने से बढ़ेगी ठंड

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी। आने वाले दिनों में ठंड का प्रकोप और बढ़ेगा। अब मैदानी इलाकों में कोहरा छाने की संभावना है। हालांकि बारिश होने की संभावना अभी नहीं है।

मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून ने येलो अलर्ट जारी करते हुए कहा कि कुमाऊं मंडल के ऊधमसिंह नगर जिले में सुबह और शाम के समय 22 नवंबर से कोहरा छाने लगेगा। 24 नवंबर तक इसी तरह का मौसम बने रहने का अनुमान है। कोहरे की वजह से दिन और रात के तापमान में और भी गिरावट आएगी।

यह भी पढ़ें 👉  फरवरी में मार्च-अप्रैल जैसी गर्मी, इस तारीख से बदलेगा मौसम, बारिश-बर्फबारी से लौटेगी ठंड

अनुमान है कि कोहरे का असर नैनीताल जिले के मैदानी हिस्सों जैसे कि लालकुआं, हल्द्वानी, कालाढूंगी, चोरगलिया आदि में भी हो सकता है। इधर हल्द्वानी में मंगलवार को दिन के समय अच्छी धूप निकली। हालांकि रात के समय अब तापमान में काफी गिरावट हो रही है। हल्द्वानी में अधिकतम तापमान 26.1 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान नौ डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। पहाड़ों में भी अब ठंड बढ़ रही है। मुक्तेश्वर में अधिकतम तापमान 16.5 और न्यूनतम तापमान 5.1 डिग्री दर्ज किया गया है।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

यह भी पढ़ें 👉  प्रीपेड मीटर को लेकर बेहड़ की दहाड़ से प्रदेश की राजनीति में मची हलचल,विपक्ष को एकजुट कर सरकार को घेरने में जुटे बेहड़ का क्या होगा अगला कदम? पढ़िए पूरी खबर

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें