हल्द्वानी : बनभूलपुरा थाना क्षेत्र में नाबालिग लड़की ने व्यक्ति पर रेप करने का लगाया आरोप

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी: बनभूलपुरा थाना क्षेत्र में एक नाबालिग लड़की से दुष्कर्म का मामला सामने आया है. पीड़िता की मां के तहरीर पर पुलिस ने एक महिला सहित अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ दुष्कर्म सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है.

बनभूलपुरा थाना क्षेत्र की रहने वाली नाबालिग की मां ने पुलिस में दिए तहरीर में कहा है कि उसके रिश्ते की भाभी उसकी 15 वर्षीय नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गई, जहां एक अनजान व्यक्ति ने उसके साथ दुष्कर्म किया. जिसके एवज में उसके रिश्ते की भाभी ने उक्त व्यक्ति से मोटी रकम की वसूली. पीड़िता की मां ने आरोप लगाया कि उसकी भाभी का चाल चलन भी ठीक नहीं है.

यह भी पढ़ें 👉  बिंदुखत्ता में आबादी के पास खेत में निकला अजगर: बकरी को जकड़कर मारा, वन विभाग की टीम ने रेस्क्यू कर पाई दहशत पर राहत

नाबालिग जब घर पहुंची तो उसने मां को आपबीती बताई. जिसके बाद महिला ने थाने में रिश्ते की भाभी और अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है.थाना प्रभारी नीरज भाकुनी का कहना है कि पीड़ित की मां की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है. आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर ले जाएगा.

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में H1N1 फ्लू का दायरा बढ़ा: प्रदेश में कुल मरीज 52 पहुंचे, दून में सबसे ज्यादा 35 मामले; डॉक्टरों ने दी सावधानी बरतने की सलाह
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें

यह भी पढ़ें 👉  बिंदुखत्ता में अचानक गैस सिलेंडर में लगी आग: घर का सामान जलकर राख, ग्रामीणों की तत्परता से बची दो मासूमों की जान