हल्द्वानी : बरसाती नाले में बहने से एक युवक की मौत, 400 मीटर दूर यहां से शव हुआ बरामद

खबर शेयर करें -

मुखानी थाना क्षेत्र के फतेहपुर के पास बरसाती नाले में एक युवक बह गया. युवक को नाले में बहता देख मौके पर मौजूद लोगों के होश उड़ गए. हालांकि, उन्होंने युवक को बचाने की कोशिश की, लेकिन वो पानी के तेज बहाव में बह गया. वहीं, पुलिस और प्रशासन की टीम ने युवक की तलाश में सर्च अभियान चलाया. वहीं, घटनास्थल के करीब आधा किलोमीटर दूर युवक का शव बरामद हुआ.

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं रेलवे स्टेशन पर DRM वीना सिन्हा के साथ जनसमस्याओं पर वार्ता: रेलवे ओवरब्रिज, टेंपो स्टैंड और वेस्ट मैनेजमेंट के मुद्दों पर हुई चर्चा

जानकारी के मुताबिक, पूरा मामला फतेहपुर क्षेत्र के 52 डांट का है. जहां पर ललित पालीवाल पुत्र रामदत्त पालीवाल (उम्र 38 वर्ष) 52 डांट के पास पानी की तेज बहाव में बह गया. बताया जा रहा कि ललित पालीवाल 52 डांट से फतेहपुर को जाने वाली बरसाती नाले के रपटे को पार कर रहा था. तभी नाले में अचानक ज्यादा पानी आ गया और वो बहाव में बह गया.

यह भी पढ़ें 👉  क्रिकेटर ऋषभ पंत ने आधी रात को सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर CM धामी से मांगी मदद: बोले— 3 साल से नहीं मिल रही जमीन, दिल्ली से वापस उत्तराखंड में बसना चाहता हूं

वहीं, युवक के बहने की सूचना मिलने पर तत्काल सिटी मजिस्ट्रेट एपी बाजपेयी और तहसीलदार सचिन कुमार मौके पर पहुंचे. जहां उन्होंने स्थानीय लोगों से घटना की जानकारी ली. इसके बाद उन्होंने मुखानी थाना पुलिस, फायर और एसडीआरएफ की टीम को सूचना दे दी. सूचना पर पहुंची टीम ने सर्च अभियान चलाते हुए युवक की लाश को घटनास्थल से करीब 500 मीटर की दूरी पर नाले से बरामद किया.

यह भी पढ़ें 👉  अल्मोड़ा के युवा वैज्ञानिक रवि टम्टा ने बनाई उड़ने वाली कार 'हपिडा स्काईनेक्स': 12 साल बाद पूरा हुआ आसमान में उड़ने का सपना
Ad