हल्द्वानी : बस से एंबुलेंस के टकराने पर मची अफरातफरी, जाम लगने से वाहनों की लगी कतारें

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी : देवलचौड़ चौराहे पर बृहस्पतिवार की शाम बस चालक ने अचानक ब्रेक लगाए। इसी समय हल्द्वानी की ओर जा रही एंबुलेंस बस से टकरा गई ओर एंबुलेंस क्षतिग्रस्त हो गई। गनीमत ये रही कि एंबुलेंस में कोई मरीज नहीं था।

इसके बाद रामपुर रोड पर जाम लग गया और वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। टीपीनगर चौकी पुलिस ने किसी तरह से एंबुलेंस को हटवाया और यातायात सुचारु कराया। इसके बाद लोगों ने राहत की सांस ली।
पुलिस के अनुसार देवलचौड़ चौराहे पर हल्द्वानी की ओर जा रही बस के चालक ने अचानक ब्रेक लगाए। इसी समय पीछे से जा रही एंबुलेंस बस से टकरा गई और एंबुलेंस के पीछे भी वाहन अधिक होने के कारण जाम लग गया।

यह भी पढ़ें 👉  रक्षाबंधन से पहले मिलावटखोरों पर बड़ा प्रहार ! मिल्क पाउडर-रिफाइंड से तैयार हो रहा था ‘नकली मावा’, छापे में ढाई क्विंटल मिलावटी मिठाई बरामद

बताया गया कि बसें निजी कंपनी की थीं। बस से एंबुलेंस के टकराने पर अफरातफरी मच गई। काफी देर तक एंबुलेंस को नहीं हटाए जाने से वाहनों की कतारें लग गईं। इस दौरान वाहन चालक और राहगीर भी परेशान हो गए।
सूचना पर टीपीनगर चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और एंबुलेंस को हटाया गया। पुलिस ने बताया कि सूचना पर बस के मालिक मौके पर पहुंच गए थे और उन्होंने एंबुलेंस स्वामी को हर्जाना देनी की बात कही। इसके बाद मौके पर ही दोनों पक्षों में समझौता हो गया। इस मामले में कोई तहरीर नहीं दी गई।

यह भी पढ़ें 👉  ओखलकांडा पत्नी हत्याकांड: शक में 4 बच्चों के सामने डंडों और चम्मच से पीट-पीटकर की थी हत्या, आरोपी पति काठगोदाम से गिरफ्तार
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें

यह भी पढ़ें 👉  ओखलकांडा पत्नी हत्याकांड: शक में 4 बच्चों के सामने डंडों और चम्मच से पीट-पीटकर की थी हत्या, आरोपी पति काठगोदाम से गिरफ्तार