हल्द्वानी : बुद्ध पार्क में धरने पर बैठे नर्सिंग स्टाफ का अर्धनग्न प्रदर्शन, पढ़ें पूरा मामला

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी : 2621 पदों पर नर्सिंग की स्थायी नियुक्ति वर्षवार कराने की मांग को लेकर महीने भर से अधिक समय से धरने पर बैठे नर्सिंग स्टाफ का गुस्सा शनिवार को भड़क गया।

शासन-प्रशासन पर मांगों को अनसुना करने और बेरोजगारों की उपेक्षा का आरोप लगाते हुए नर्सिंग स्टाफ ने अर्धनग्न होकर प्रदर्शन किया। बुद्ध पार्क में धरने पर बैठे नर्सिंग स्टाफ ने कहा कि स्वास्थ्यमंत्री लगातार युवाओं को गुमराह कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें 👉  बिंदुखत्ता में आबादी के पास खेत में निकला अजगर: बकरी को जकड़कर मारा, वन विभाग की टीम ने रेस्क्यू कर पाई दहशत पर राहत

लेकिन जमीन पर बेरोजगार नर्सिंग स्टाफ को अनिश्चितकालीन धरने पर बैठने को मजबूर कर दिया है, इस वजह से युवाओं में रोष है। एलिंग वेलफेयर नर्सेज फाउंडेशन के प्रदेश अध्यक्ष बबलू ने कहा कि भूख हड़ताल के साथ ही हल्द्वानी से देहरादून सचिवालय की पैदल यात्रा निकाल चुके हैं, लेकिन सरकार के कानों में जूं तक नहीं रेंगी।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में H1N1 फ्लू का दायरा बढ़ा: प्रदेश में कुल मरीज 52 पहुंचे, दून में सबसे ज्यादा 35 मामले; डॉक्टरों ने दी सावधानी बरतने की सलाह

लगातार नर्सिंग स्टाफ की उपेक्षा की जा रही है अगर जल्द मांगों पर सुनवाई नहीं हुई तो उग्र आंदोलन को बाध्य होंगे।

यह भी पढ़ें 👉  सैनिक कल्याण में देश के लिए 'मॉडल' बना उत्तराखंड: अग्निवीरों के लिए रोजगार सेल बनाने वाला पहला राज्य, बलिदानी परिवारों की अनुग्रह राशि में भारी बढ़ोतरी
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad