हल्द्वानी : बेटी हुई तो ससुरालियों ने ढाई जुल्म की इंतहा, खाना-पीना भी बंद कर बुरी तरह की मारपीट

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी : एक बार फिर बेटी हुई तो ससुरालियों ने जुल्म की इंतहा कर दी। पीड़िता को पति, सास और नदद ने मिलकर उसकी की मासूम बेटी के सामने बुरी तरह पीटा। पूरा मामला घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया, जिसमें नदद अपनी ही भाभी के सिर पर कुकर से हमला करती नजर आ रही है। बेटी पैदा होने से नाराज ससुरालियों ने बहू का खाना-पीना भी बंद कर दिया है। पीड़िता मुखानी पुलिस को तहरीर सौंप कर आरोपियों पर कार्रवाई की मांग की है।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं रेलवे स्टेशन पर DRM वीना सिन्हा के साथ जनसमस्याओं पर वार्ता: रेलवे ओवरब्रिज, टेंपो स्टैंड और वेस्ट मैनेजमेंट के मुद्दों पर हुई चर्चा

लालडांठ रोड मुखानी निवासी रेखा जोशी ने पुलिस को बताया कि उनकी शादी वर्ष 2017 में हुई थी। शादी के बाद वह गर्भवती हुई तो पति ने बेटा होने की इच्छा जताई और रेखा पर भ्रूण जांच कराने का दबाव बनाया। रेखा ने इंकार किया तो उसने बेटी पैदा होने पर दोनों को मारने डालने की धमकी दी।

यह भी पढ़ें 👉  थाने में घुसे दो गुलदार, कुत्ते का पीछा करते हुए पहुंचे बैरक; पुलिस कर्मियों के शोर मचाने पर भागे

महिला ने जब विरोध किया तो गर्भावस्था के दौरान उसे बुरी तरह पीटा, जिसके चलते उसका गर्भपात हो गया। वर्ष 20 दिसंबर 2023 को उसने फिर बेटी को जन्म दिया। इसके बाद उसके पति, सास और ननद ने उसके साथ बुरी तरह मारपीट की। कमरे में बंद कर दिया और खाना-पीना भी बंद कर दिया

13 जून की रात आरोपियों ने घर में महिला को बुरी तरह लात-घूंसो और प्रेशर कुकर से पीटा। शरीर पर कई जगहों काटा भी। महिला ने इसका सीसीटीवी फुटेज पुलिस को सौंपा है। मुखानी थानाध्यक्ष पंकज जोशी ने बताया कि मामले में तहरीर मिली है, जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल मामले को काउंसलिंग को भेज दिया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  बिन्दुखत्ता: इंद्रानगर-2 के महा बिंदेश्वर महादेव मंदिर में 10 अगस्त को आयोजित होगा भव्य शिवार्चन एवं भजन संध्या; कोषाध्यक्ष गोकुलानंद उपाध्याय ने की सपरिवार शामिल होने की अपील
Ad