हल्द्वानी : भारत जोड़ो यात्रा में विधायक सुमित हृदयेश ने दिखाया अपना दम

खबर शेयर करें -

कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी तक पूर्व कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी द्वारा निकाली जा रही भारत जोड़ो यात्रा को विस्तारित करते हुए आज हल्द्वानी में भी भारत जोड़ो यात्रा निकाली गई।

इस मौके पर कांग्रेसी कार्यकर्ताओं से आपस में एकजुट रहने का आह्वान किया गया। कांग्रेस विधायक सुमित हृदेश ने कहा कि देश के अंदर भारतीय जनता पार्टी धार्मिक उन्माद फैलाकर लोगों को बांटने का काम कर रही है। उन्होंने कहा कि आज देश के अंदर जो देश की जनता को बांटने का काम किया जा रहा है, उसको देखते हुए हो जरूरी हो गया है। अनेकता में एकता वाले विकल्प को दोबारा लाया जाये।

यह भी पढ़ें 👉  साल में केवल रक्षाबंधन पर खुलते हैं उत्तराखंड के वंशी नारायण मंदिर के कपाट, जानिए इसके पीछे की पौराणिक कथा

सुमित हृदेश ने कहा कि हर कांग्रेसी और हर देशवासी का एक ही मकसद होना चाहिए कि देश के अंदर भाईचारा और एकता बनी रहे, दक्षिण भारत में भी राहुल गांधी की यात्रा को अच्छा साथ मिला कांग्रेस की भारत जोड़ी यात्रा को देशभर में जो समर्थन मिला उसी जनता यह मान चुकी है कि राहुल गांधी पूरे देश के नेता कहलाने के लायक हैं। यात्रा में अंकित भंडारी को न्याय दो, हाकम सिंह का गुरु कौन हैं, छात्रों का उत्पीड़न बंद करो के नारे लगाए गए।

यह भी पढ़ें 👉  रक्षाबंधन पर मिलावटी मिठाइयों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई: एसडीएम के नेतृत्व में सुल्तानपुर पट्टी में छापेमारी, कुंतलों नकली मावा व दूषित मिठाइयां नष्ट

यात्रा में नैनीताल जिलाध्यक्ष सतीश नैनवाल, महानगर अध्यक्ष राहुल छिमवाल, पर्व विधायक संजीव आर्या, प्रदेश महासचिव गोविंद सिंह बिष्ट , प्रदेश महासचिव महेश शर्मा, गोविंद बगड़वाल, गोविंद बिष्ट, मलय बिष्ट, सुहेल सिद्दीकी, नगर निगम नेता प्रतिपक्ष रवि जोशी, शानू वारसी सहित सैकडो कांग्रेसजन मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी जेल परिसर के पास बड़ी वारदात की साजिश नाकाम: पीछा कर जान से मारने की धमकी देने वाले 3 शातिर आरोपी गिरफ्तार, भेजे गए जेल
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad