हल्द्वानी : मंगल पड़ाव में युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में पड़ा मिला, इलाके में सनसनी

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी,  यहां मंगल पड़ाव में युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में पड़ा मिला है। इससे इलाके में सनसनी फैली हुई है। मृतक के शरीर में चोट के निशान मिल हैं। पुलिस अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत होना मान रही है। जबकि परिजन हत्या की आशंका जता रहे हैं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार बुधवार प्रातः मंगल पड़ाव में मछली मार्केट के पास दुकानदारों को एक युवक का शव दिखाई दिया। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। इस पर मंगल पड़ाव चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और शव कब्जे में ले लिया। मृतक की पहचान 23 वर्षीय सूरज जोशी पुत्र रघुवर दत्त जोशी निवासी मछली बाजार के रूप में हुई। मौके पर मृतक के परिजन भी पहुंच गए।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून में स्मार्ट पार्किंग ऐप लाने की तैयारी: रियल-टाइम स्पेस दिखेगा, होटल की तरह एडवांस बुकिंग की भी मिलेगी सुविधा

प्रारंभिक जांच पड़ताल के बाद पुलिस आशंका जता रही है कि युवक की मौत अज्ञात वाहन की चपेट में आने से हुई होगी। जबकि मृतक के परिजन इसे हत्या मान रहे हैं। उनका कहना है कि सूरज के गले में चोट के निशान हैं। साथ ही शरीर में भी वाहन के टायर चलाने के ‌निशान देखे गए हैं। इतना ही नहीं वह रात 15 हजार की नगदी लेकर गया था। उसके पास से महज 17सौ रूपये बरामद ‌हुए हैं। शेष नगदी के साथ ही मोबाइल फोन भी गायब है।

यह भी पढ़ें 👉  कैंची धाम के पास अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिरी दूध की पिकअप; हादसे में 3 लोग घायल, प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर

उनका आरोप है कि सूरज की हत्या कर शव यहां फेंका गया है। बहरहाल मामले में अभी तक पुलिस को तहरीर नहीं सौंपी गई है। इधर पुलिस ने शव का पंचनामा भर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल पाएगा। इस घटना से मृतक के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है

यह भी पढ़ें 👉  काशीपुर में हरदा की धन्यवाद यात्रा में ‘साजिश’ का आरोप! काफिला भटकाया, एस्कॉर्ट गायब, मुख्य मार्ग भी रोका—रावत बोले, ‘यात्रा को समय पर मंजिल तक पहुंचने से रोकने की हुई कोशिश’
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad