हल्द्वानी : महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी: वनभूलपुरा थाना क्षेत्र में रहने वाली एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है. सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. बताया जा रहा है कि महिला की शादी दो साल पहले ही हुई थी. दोनों के बीच अक्सर मारपीट की शिकायतें सामने आती रही हैं. पुलिस का कहना है कि पति के मुताबिक प्रथम दृष्टया महिला की मौत जहरीला पदार्थ खाने से हुई है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा.

यह भी पढ़ें 👉  उत्तरकाशी के लाल ग्रुप कैप्टन गौरव कुंडलिया सम्मानित: 'ऑपरेशन सिंदूर' में उत्कृष्ट सेवा के लिए मिला 'मेंशन-इन-डिस्पैच', जनपद में खुशी की लहर

वनभूलपुरा थाना प्रभारी नीरज भाकुनी ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली कि इंदिरा नगर में रहने वाली एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हुई है. पुलिस के मुताबिक इंदिरा नगर में राशिद अपनी पत्नी 24 वर्षीय मुस्कान के साथ किराए में रहता था. पति राशिद ने सूचना दी कि उसकी पत्नी मुस्कान ने जहर खाकर जान दे दी है.

यह भी पढ़ें 👉  बिंदुखत्ता में आबादी के पास खेत में निकला अजगर: बकरी को जकड़कर मारा, वन विभाग की टीम ने रेस्क्यू कर पाई दहशत पर राहत

जांच पड़ताल में पता चला कि राशिद अपनी साली और पत्नी के साथ किराए पर रहता था. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. वहीं मायके वालों को भी सूचना दे दी गई है. महिला का मायका हल्द्वानी में ही है. अभी तक किसी की ओर से कोई तहरीर नहीं आई है. पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा.

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में हनुमान चालीसा के पाठ पर विवाद: एसएसपी से मिले दोनों पक्ष, अपनी-अपनी शर्तें रख पाठ जारी रखने का किया ऐलान
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad