हल्द्वानी : महिला ने अपनी ही बहन पर लगाया बेटी को भगाकर ले जाने का आरोप, खोजबीन में जुटी पुलिस

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी में एक महिला ने अपनी बहन पर नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप लगाया है। साथ ही थाने में मुकदमा दर्ज कराते हुए पुलिस से बेटी को तलाशने की मांग की है। जवाहनर नगर वार्ड 14 निवासी अफसाना ने बताया कि उसका मायका बिहार में है।

यह भी पढ़ें 👉  जिले के अपराधियों पर चला एडीएम विवेक राय का हंटर ,बिंदुखत्ता के डीकर सिंह सहित चार अपराधियों पर जिला बदर की कार्यवाही

मायके से कुछ दिन पहले ही उसकी बहन सनोवर (20) हल्द्वानी आई थी। आरोप है कि 15 सितंबर की शाम करीब पांच बजे सनोवर उनकी बेटी (15) महक को बहला-फुसलाकर घर के बाहर ले गई और तब से उनका कुछ पता नहीं चला है। दो दिन से परिजन मौसी-भांजी की खोजबीन कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें 👉  कैंची धाम में अनियमताओं पर बड़ा प्रशासनिक प्रहार: मानकों के उल्लंघन पर 22 होम स्टे और होटलों पर 10-10 हजार का जुर्माना, अवैध इकाइयां बंद करने के आदेश

एसओ बनभूलपुरा नीरज भाकुनी ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।

यह भी पढ़ें 👉  डीएफओ कार्यालय में संदिग्ध परिस्थितियों में आग: अकाउंट्स, भूमि हस्तांतरण और एस्टैब्लिशमेंट का रिकॉर्ड खाक