हल्द्वानी में आठ महीने की गर्भवती महिला ने जहरीला पदार्थ खाकर की आत्महत्या, पति से हुई थी अनबन

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी: नैनीताल जिले के हल्द्वानी में 8 माह की गर्भवती महिला ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या करने के प्रयास किया था, जिसे परिजनों ने हॉस्पिटल में भर्ती कराया था, लेकिन डॉक्टर मां और शिशु दोनों में से किसी को भी नहीं बचा पाए. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस भी हॉस्पिटल पहुंच गई थी.

ये पूरा मामला हल्द्वानी के बनफूलपुरा थाना क्षेत्र का है. जानकारी के मुताबिक गोपाल मंदिर नई बस्ती की रहने वाली 30 साल की कौसर जहां 8 महीने की गर्भवती थी. रविवार रात को उनका पति मोहम्मद जुनेद से किसी बात को लेकर विवाद हो गया था. इसके बाद कौसर ने गुस्से में जहरीला पदार्थ खा लिया, जिससे उसकी हालत बिगड़ गई.

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं के हल्दूचौड़ चौराहे पर दर्दनाक सड़क हादसा: तेज रफ्तार डंपर की टक्कर से स्कूटी सवार कमल पांडे की मौके पर मौत

परिजनों तत्काल कौसर को हॉस्पिटल लेकर गए. डॉक्टरों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए हॉस्पिटल में भर्ती कर लिया. डॉक्टरों ने महिला और उसके गर्भ में पल रहे बच्चे को भी बचाने का काफी प्रयास किया, लेकिन वे कामयाब नहीं हो पाए और उपचार के दौरान कौसर में दम तोड़ दिया.

यह भी पढ़ें 👉  बुजुर्ग महिला के घर में चोरी: बक्से से सोने-चांदी के लाखों के जेवरात गायब, अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची और मामले की जांच पड़ताल की. बनफूलपुरा थाना प्रभारी नीरज भाकुनी ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है. फिलहाल इस मामले में किसी भी तरफ से कोई तहरीर नहीं आई है. तहरीर आने पर मामले जांच कर मुकदमा दर्ज किया जाएगा. हालांकि पुलिस अपने स्तर पर मामले की जांच कर रही है.

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं के हल्दूचौड़ चौराहे पर दर्दनाक सड़क हादसा: तेज रफ्तार डंपर की टक्कर से स्कूटी सवार कमल पांडे की मौके पर मौत
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad