हल्द्वानी में एटीएम तोड़ते चोर चढ़े पुलिस के हत्थे

खबर शेयर करें -

हल्द्वानीः काठगोदाम थाना पुलिस ने एटीएम का ताला तोड़कर चोरी का प्रयास कर रहे दो शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है. चोरों के कब्जे से एटीएम का टूटा ताला और एटीएम तोड़ने के लिए प्रयोग किए जाने वाले हथियार बरामद किए हैं. बैंक प्रबंधक के तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया है.

यह भी पढ़ें 👉  बैडमिंटन खेलते-खेलते बच्चों में हुई कहासुनी ने लिया खूनी रूप,नाबालिग ने नाबालिग के सीने में घोंपा चाकू, 12 वर्षीय मासूम ईशान की मौत

काठगोदाम थाना प्रभारी प्रमोद पाठक ने बताया कि सूचना मिली की देर रात नैनीताल रोड स्थित अल्मोड़ा अर्बन बैंक से सटे एटीएम में ताला तोड़ चोरी करने का प्रयास किया जा रहा है. इसके बाद पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए मौके से दोनों चोरों को धर दबोचा. पुलिस के तलाशी में आरोपियों के पास से एटीएम का टूटा ताला के अलावा एटीएम के पुर्जे और एटीएम खोलने के औजार बरामद किए.

यह भी पढ़ें 👉  सीएम धामी ने दिखाई मानवीय संवेदनशीलता: खटीमा के बीमार मासूम देव का पूरा इलाज कराएगी सरकार, टिक्की खाने दुकान पर पहुंचे सीएम से पिता ने रोते हुए बताई थी व्यथा

पूछताछ में दोनों आरोपियों ने अपना नाम अनिल कुमार और धीरज आर्य बताया. दोनों काठगोदाम थाना क्षेत्र के दमुआ दूंगा के रहने वाले है. इसके बाद पुलिस ने बैंक प्रबंधक को बुलाया. बैंक प्रबंधक की तहरीर पर दोनों चोरों के खिलाफ धारा 324, 504, 506 आईपीसी के तहत मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया गया है.

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं के आंबेडकर नगर में बंद मकान में संदिग्ध परिस्थितियों में भीषण आग: 5 लाख का सामान जलकर खाक, गनीमत रही खाली था घर
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad