हल्द्वानी में कूड़े के ढ़ेर में मिला नवजात, सुशीला तिवारी अस्पताल में भर्ती कराया

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी: मंडी पुलिस चौकी क्षेत्र अंतर्गत बरेली रोड प्राथमिक विद्यालय के पास खाली प्लॉट के कूड़े के ढ़ेर में एक नवजात बच्चा मिला है. नवजात को मां की गोद की जगह सर्द रात में कूड़े के ढेर में बिलखता हुआ छोड़ दिया गया. अपनों का दिल तो नहीं पसीजा, लेकिन उसके रोने की आवाज सुनकर लोग जरूर जुट गए. जिसके बाद पुलिस ने बच्चे को कब्जे में लेकर सुशीला तिवारी अस्पताल में भर्ती कराया. बताया जा रहा है कि बच्चा स्वस्थ है. फिलहाल पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है.

यह भी पढ़ें 👉  बैडमिंटन खेलते-खेलते बच्चों में हुई कहासुनी ने लिया खूनी रूप,नाबालिग ने नाबालिग के सीने में घोंपा चाकू, 12 वर्षीय मासूम ईशान की मौत

मंडी पुलिस चौकी प्रभारी विजय पाल ने बताया कि चौकी क्षेत्र अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय के पास खाली प्लॉट में बच्चे की रोने की आवाज स्थानीय लोगों ने सुनी. जिसके बाद इसकी सूचना पुलिस को दी. मौके पर पहुंची पुलिस ने बच्चे को कब्जे में लेकर सुशीला तिवारी अस्पताल में भर्ती कराया.

यह भी पढ़ें 👉  बैडमिंटन खेलने के विवाद में 12 साल के बच्चे की चाकू गोदकर हत्या, परिवार में मचा कोहराम

चौकी प्रभारी ने बताया खाली प्लॉट में बच्चे को कौन छोड़ गया है सीसीटीवी कैमरे के आधार पर इसकी तलाश की जा रही है.

यह भी पढ़ें 👉  भाजपा असामाजिक तत्वों को दे रही संरक्षण, संविधान की रक्षा करने वालों पर कार्रवाई और संविधान का अपमान करने वालों पर खामोशी क्यों?- अलका पाल
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad