हल्द्वानी में केजरीवाल की तिरंगा यात्रा के दौरान राष्ट्रीय ध्वज के अपमान का लगा आरोप, जांच के आदेश

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी: दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल रविवार को हल्द्वानी में रहे. इस दौरान उन्होंने तिरंगा यात्रा भी निकाली. लेकिन स्थानीय लोगों ने यात्रा में तिरंगे के अपमान का आरोप लगाया है. स्थानीय लोगों का कहना है कि तिरंगा यात्रा के साथ राष्ट्रीय ध्वज झाड़ू के साथ लिपटा दिखा, जो जघन्य अपराध है.

जिसके बाद स्थानीय लोगों ने प्रशासन को शिकायती पत्र सौंपा है. सिटी मजिस्ट्रेट ने पूरे मामले में जांच के आदेश दिए हैं.

यह भी पढ़ें 👉  झनकट के ब्रिलियंस वर्ल्ड एकेडमी में धूमधाम से मनाई गई कृष्ण जन्माष्टमी: नन्हे राधा-कृष्ण के रूप में सजे बच्चों ने बांधी समां

आम आदमी पार्टी उत्तराखंड विधानसभा चुनाव लड़ने की पूरी तैयारी कर चुकी है तो अब केजरीवाल ने दूसरी गारंटी लोगों को दी है. दूसरी गारंटी में रोजगार के मुद्दे को केजरीवाल ने उठाया है. रविवार को हल्‍द्वानी पहुंचे दिल्ली के मुख्यमंत्री व आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल प्रेस कॉन्फ्रेंस खत्‍म करने के बाद तिरंगा संकल्‍प यात्रा में शामिल हुए.

यह भी पढ़ें 👉  जिंदगी बचाने को भटकता रहा पति, सिस्टम देखता रहा तमाशा; मासूम के सिर से उठा मां का साया

आरोप है कि तिरंगा संकल्प यात्रा में राष्ट्रीय ध्वज के साथ झाड़ू को लिपटाया गया था. इसी को लेकर हल्द्वानी के लोगों में नाराजगी है. लोगों ने आज प्रशासन को इससे संबंधित शिकायती पत्र सौंपा है.

बता दें, दिल्ली सीएम केजरीवाल ने उत्तराखंड में आप की सरकार बनने पर जनता को 6 गारंटी दी हैं. जिसमें हर घर रोजगार, तब तक हर महीने 5 हजार रुपये का भत्ता, नौकरियों में उत्तराखंडियों को 80% आरक्षण, 6 महीने में 1 लाख सरकारी नौकरी, प्राइवेट सेक्टर में नौकरियों के लिए जॉब पोर्टल, पलायन रोकने के लिए रोजगार एवं पलायन मंत्रालय का गठन किया जाएगा.

यह भी पढ़ें 👉  बिंदुखत्ता से मोटाहल्दू तक गुलदार का आतंक: मंदिर के पुजारी पर झपटा, सुरक्षा के मद्देनजर स्कूल में करनी पड़ी छुट्टी
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad