हल्द्वानी में खेल-खेल में दुपट्टे से बच्चे का दम घुटने से मौत

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी: बनभूलपुरा थाना क्षेत्र के नूरी मस्जिद के पास एक घर में खेल-खेल में एक बच्चे का दुपट्टा से दम घुट गया. जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई. आनन-फानन में परिजन उसे अस्पताल ले गए. जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.

बताया जा रहा है कि नूरी मस्जिद निवासी मोहम्मद फहीम के दो बच्चे घर में आपस में दुपट्टे का फंदा बनाकर खेल रहे थे. इस दौरान 7 वर्षीय अरमान गले में दुपट्टे का फंदा लगाकर घोड़ा बना हुआ था. तभी अचानक दुपट्टे से उसका दम घुट गया. काफी देर तक जब अरमान जमीन से नहीं उठा तो फैजान ने घर के बाहर बैठी मां को बताया. जिसके बाद मां ने घर में पहुंचकर गले से किसी तरह से फंदा निकाला. आनन-फानन में अरमान को अस्पताल ले जाया गया. जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.

यह भी पढ़ें 👉  अल्मोड़ा का लाल देश पर न्योछावर: राजौरी में 'ऑपरेशन शेरूवाली' के दौरान लेफ्टिनेंट बीरेश्वर गोस्वामी शहीद, क्षेत्र में शोक और गर्व की लहर

यह भी पढ़े 👉 क्या यशपाल आर्य की घर वापसी से BJP की बढ़ेंगी मुश्किलें, जानिए कहां, कितना होगा नुकसान

मासूम की मौत के बाद से परिवार में कोहराम मचा हुआ है. मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजने की कोशिश की, लेकिन परिजनों की गुहार के बाद पुलिस ने शव को बिना पोस्टमॉर्टम कराए परिजनों को सौंप दिया.

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं व्यापार मंडल चुनाव: दीवान सिंह बिष्ट की हैट्रिक पर पहुंचे भाजपा नेता कमलेश चंदोला, मुंह मीठा कराकर दी विधिक शुभकामनाएं
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें

यह भी पढ़ें 👉  वरिष्ठ राज्य आंदोलनकारी मोहन पाठक को खेल जगत में बड़ी जिम्मेदारी: युवाओं में खेल संस्कृति को बढ़ावा देने और खेल बुनियादी ढांचे को मजबूत करने पर रहेगा जोर