हल्द्वानी में घूसखोर इंजीनियर गिरफ्तार, विजिलेंस ने 10 हजार रुपए की रिश्वत लेते दबोचा

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी: उत्तराखंड में आए दिन रिश्वतखोरी के मामले सामने आ रहे हैं. ताजा मामला नैनीताल जिले से सामने आया है. जहां विजिलेंस की टीम ने लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता को 10 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है. अब विजिलेंस की टीम आरोपी के आवास की तलाशी ले रही है. साथ ही उसके चल अचल संपत्ति के बारे में जानकारी जुटा रही है.

यह भी पढ़ें 👉  काशीपुर: पॉलिटेक्निक कॉलेज में 'कुमाऊं जोन रोजगार मेले' का सफल आयोजन; 74 कंपनियों ने लिया हिस्सा, 1200 से अधिक छात्रों ने आजमाई किस्मत

दरअसल, कुमाऊं सतर्कता अधिष्ठान हल्द्वानी में एक ठेकेदार ने शिकायत दर्ज कराई थी. जिसमें शिकायतकर्ता ठेकेदार ने बताया था कि उसने भीमताल के सार्वजनिक निर्माण विभाग के विद्युत यांत्रिकी खंड में कोटेशन कार्यदेश के आधार पर 3 लाख रुपए का काम नैनीताल हाईकोर्ट आवासीय परिसर में किया था. जिसकी भुगतान के एवज में लोनिवि के सहायक अभियंता दुर्गेश पंत रिश्वत मांग रहा था. इसके बाद विजिलेंस ने दुर्गेश पंत को पकड़ने के लिए जाल बिछाया.

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में मौसम के दो रंग: पहाड़ों पर बर्फबारी से लौटी ठंड, तो मैदानों में गर्मी ने तोड़ा 17 साल का रिकॉर्ड

10 हजार रुपए की रिश्वत लेता एई दुर्गेश पंत गिरफ्तार: इसी कड़ी में आज यानी 20 सितंबर को हल्द्वानी के तिकोनिया स्थित सार्वजनिक निर्माण विभाग के अधीक्षण अभियंता कार्यालय परिसर से सहायक अभियंता दुर्गेश पंत को दस हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथ दबोचा. जिसके बाद विजिलेंस की टीम अब आरोपी पंत के आवास की तलाशी लेने जा रही है. साथ ही उसके अन्य स्थानों पर चल अचल संपत्ति के बारे में उससे पूछताछ कर रही है. वहीं, सतर्कता निदेशक ने वी मुरुगेसन ने विजिलेंस टीम में शामिल कर्मचारियों को नकद पुरस्कार देने की घोषणा की है.

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: लामाचौड़ चौराहे पर बस और बाइक की टक्कर के बाद लगी भीषण आग; धू-धू कर जला वाहन, टला बड़ा हादसा