हल्द्वानी में डेंगू का कहर : बेस हॉस्पिटल के सर्जन और फिजिशियन, महिला अस्पताल और एसटीएच के एक-एक डॉक्टर हुए डेंगू के शिकार

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी में डेंगू का कहर थम नहीं रहा है। आज नैनीताल जिले में 15 और लोगों में डेंगू की पुष्टि हुई है। इनमें बेस के सर्जन और फिजिशियन, महिला अस्पताल और एसटीएच के एक-एक डॉक्टर शामिल हैं।

स्वास्थ्य विभाग ने गाइडलाइन जारी कर लोगों से घरों के आसपास पानी जमा न होने देने की अपील की है। बेस अस्पताल में फिजिशियन और सर्जन डेंगू से पीड़ित हैं। इस वजह से अस्पताल में मुख्य फिजिशियन और सर्जन सेवाएं नहीं दे रहें हैं। अस्पताल में एक अन्य फिजिशियन डॉ. जितेंद्र भट्ट मरीजों को देख रहे हैं। इनके अलावा बेस अस्पताल में एक वार्ड ब्वॉय को भी डेंगू हो गया है। उसे भी छुट्टी दे दी गई है। महिला अस्पताल की एक महिला चिकित्सक भी डेंगू से पीड़ित हो गई हैं। वह भी छुट्टी पर हैं। इससे पहले एक और महिला चिकित्सक को डेंगू हो गया था। वह अब ठीक होकर काम पर लौट आई हैं।

यह भी पढ़ें 👉  दो सगी बहनों का दोहरा हत्याकांड: पुलिस ने चंद घंटों में सुलझाई गुत्थी, भाई गिरफ्तार

एसटीएच में एक डॉक्टर को डेंगू हुआ है। उनका भी उपचार चल रहा है। डॉक्टरों के अनुसार, अमूमन डेंगू पीड़ित मरीज को पूरी तरह से ठीक होने में 10 से 15 दिन लग जाते हैं। इधर, नैनीताल जिले में डेंगू के 147 मामले सक्रिय हैं। इनमें नैनीताल जिले के 119 लोग हैं। बाकी मरीज दूसरे जिलों से रेफर किए गए हैं। बुधवार को जिले में डेंगू के 15 नए मामले आए हैं। एलाइजा रिपोर्ट में इनकी पुष्टि हुई है।

यह भी पढ़ें 👉  युवा व्यापारी नेता दिनेश लोहनी का हृदय गति रुकने से आकस्मिक निधन: लालकुआं में शोक की लहर, परिजनों में मचा कोहराम
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें

यह भी पढ़ें 👉  रक्षाबंधन पर मिलावटी मिठाइयों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई: एसडीएम के नेतृत्व में सुल्तानपुर पट्टी में छापेमारी, कुंतलों नकली मावा व दूषित मिठाइयां नष्ट