हल्द्वानी में दिल्ली के सीएम केजरीवाल ने किया उत्तराखंड में सरकार बनने पर हर घर के युवा को रोजगार देने का वादा

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी: दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने हल्द्वानी में आयोजित सभा में देवभूमि को नमन करते हुए कहा कि उत्तराखंड के 21 सालों की दुर्दशा को हम 21 महीने में सुधार देंगे।
नैनीताल रोड में तिरंगा यात्रा को शुरू करने से पूर्व उन्होंने कहा कि आज उत्तराखंड पलायन प्रदेश बन गया है उत्तराखंड, युवा रोजगार मांग रहा है। लेकिन 21 सालों में कांग्रेस व भाजपा ने उत्तराखंड को लूटने का काम किया है। उत्तराखंड में हमारी सरकार बनी तो हर घर से एक युवा को नौकरी देंगे। जब तक नौकरी नही मिलती प्रतिमाह 5000 रुपये बेरोजगारी भत्ता देंगे। सरकारी और निजी क्षेत्र में 80 फीसद नौकरियां राज्य के युवाओं को देंगे। सरकार बनने के छह माह के भीतर एक लाख सरकारी नौकरियां तैयार की जाएंगी। रोजगार एवं पलायन मंत्रालय बनाया जाएगा। यह मंत्रालय लगातार हमारी रोजगार देने और पलायन रोकने की नीति की मॉनिटरिंग करेगा। उत्तराखंड के बच्चों के लिए जॉब पोर्टल तैयार किया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं के यूसीएफ कॉम्प्लेक्स में ध्वस्तीकरण पर उपखनिज खनन की शिकायत: एसडीएम रेखा कोहली ने किया औचक निरीक्षण, परियोजना प्रबंधक तलब
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें

यह भी पढ़ें 👉  झनकट के ब्रिलियंस वर्ल्ड एकेडमी में धूमधाम से मनाई गई कृष्ण जन्माष्टमी: नन्हे राधा-कृष्ण के रूप में सजे बच्चों ने बांधी समां