हल्द्वानी में दो वाहन चालकों ने लिफ्ट देने के बहाने दो महिलाओं से जेवरात ठगे

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी: कोतवाली से कुछ दूरी पर दो वाहन चालकों ने दो महिलाओं से सोने के जेवरात ठग लिए. पीड़िता की शिकायत पर कोतवाली पुलिस ने अज्ञात वाहन चालकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. मामले में सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश की जा रही है.

मोटहल्दु दुर्गा भगवानपुर निवासी कमल पांडे ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनकी मां भगवती पांडे और बुआ कमला पांडे तीन सितंबर की देर शाम कोतवाली से कुछ दूरी पर खड़े होकर नैनीताल सुयालबाड़ी जाने के लिए गाड़ी का इंतजार कर रही थी. इस दौरान दो युवक उनके पास आए और उनसे कहा कि उनकी बैंक की गाड़ी है और वह भी सुयालबाड़ी जा रहे हैं.

यह भी पढ़ें 👉  झनकट के ब्रिलियंस वर्ल्ड एकेडमी में धूमधाम से मनाई गई कृष्ण जन्माष्टमी: नन्हे राधा-कृष्ण के रूप में सजे बच्चों ने बांधी समां

गाड़ी में बैठने के बाद युवकों ने दोनों से कहा कि उनकी गाड़ी बैंक की है. कई बार उनकी गाड़ी की चेकिंग हो जाती है. ऐसे में अपने मंगलसूत्र और जेवरात को लिफाफे में रख ले. इसके बाद युवकों ने महिलाओं को लिफाफा दिया, जिसमें महिलाओं ने अपने मंगलसूत्र अंगूठी लिफाफा में रख दिया. इस दौरान युवकों ने कहा कि लिफाफा को वो अपने बैग में रख ले, तभी मौका पाकर युवकों ने उनका लिफाफा बदल दिया.

यह भी पढ़ें 👉  भाजपा नेता कमलेश चंदोला ने दी जन्माष्टमी की शुभकामनाएं: कहा—श्रीकृष्ण का निष्काम कर्म का संदेश युगों-युगों तक करेगा मार्गदर्शन

घर जाकर जब महिलाओं ने अपना लिफाफा खोला तो उसमें कंकड़ पत्थर रखे हुए थे. जिसके बाद महिलाओं के होश उड़ गए. पूरे मामले में महिलाओं ने कोतवाली में तहरीर देते हुए आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है. कोतवाल अरुण सैनी ने कहा कि मामले में अज्ञात वाहन चालकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है. सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश की जा रही है.

यह भी पढ़ें 👉  बिंदुखत्ता की बसासत के कर्णधार पंडित ललित मोहन पांडे का निधन: क्षेत्र में शोक की लहर, आज चित्रशिला घाट पर होगी अंतिम यात्रा
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad