हल्द्वानी में महिला इंस्पेक्टर पर मारपीट और गोली मारने की धमकी देने का आरोप, केस दर्ज

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी: पुलिस महिला हेल्पलाइन प्रभारी ललिता पांडे की दबंगई का मामला सामने आया है. इस बार महिला सेल प्रभारी पर पीड़ितों की सुनवाई की बजाए उनसे मारपीट और अभद्र भाषा का प्रयोग करने का आरोप है. यही नहीं आरोप है कि इंस्पेक्टर ने पीड़ितों को गोली मारने की भी धमकी दे दी है, जिसके बाद पीड़ितों ने एसपी सिटी जगदीश चंद्र से मुलाकात कर महिला सेल प्रभारी के खिलाफ तहरीर दी है. पूरे मामले में एसपी सिटी ने जांच के निर्देश दिए हैं.

बता दें, हल्द्वानी के तल्ला गोरखपुर की रहने वाली महिला और उसके पति ने बताया कि दो महीने पहले पहाड़ से आकर यहां किराए में रह रहे हैं. अपनी पत्नी के साथ ड्यूटी जाते हैं. बीते सोमवार शाम महिला हेल्पलाइन प्रभारी ललिता पांडे उनके घर पहुंचीं. उनकी छोटी बहन घर में थी. इस दौरान महिला प्रभारी ने बहन से मारपीट की और अनैतिक काम से जुड़े होने का आरोप लगाते हुए घर और आलमारी का सामान बिखेर दिया.

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं के यूसीएफ कॉम्प्लेक्स में ध्वस्तीकरण पर उपखनिज खनन की शिकायत: एसडीएम रेखा कोहली ने किया औचक निरीक्षण, परियोजना प्रबंधक तलब

पीड़ित ने महिला प्रभारी पर आरोप लगाया कि घर में रखे 3 मोबाइल को अपने साथ ले गईं और उसकी बहन की बेल्ट से पिटाई कर दी. इसके बाद जब उन्होंने सुबह महिला हेल्पलाइन में आकर अपनी बात रखनी चाही तो हेल्पलाइन प्रभारी ललिता पांडे ने सबके सामने और मीडिया कर्मियों के सामने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी. इस दौरान उन्होंने अभद्र भाषा का प्रयोग भी प्रयोग किया. खुलेआम गोली मारने की धमकी दी और अनैतिक कार्य में फंसाने की धमकी दी.

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में मानसून की आफत: कुमाऊं में मूसलाधार बारिश से नदियां उफान पर, देहरादून समेत 9 जिलों में भारी बारिश का 'यलो अलर्ट'

पीड़ित परिवार का कहना है कि वह लोग अपनी सफाई देते रहे लेकिन महिला प्रभारी ने उनकी एक नहीं सुनी. पूरे मामले में पीड़ित ने महिला सेल प्रभारी ललिता पांडे के खिलाफ एसपी सिटी को तहरीर देते हुए मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है. साथ ही पीड़ित परिवार ने महिला प्रभारी से जान माल का खतरा भी बताया है.

यह भी पढ़ें 👉  रुद्रपुर में अतिक्रमण पर प्रशासन का चाबुक: विश्वकर्मा मार्केट की 20 दुकानों पर चला बुलडोजर, व्यापारियों ने सामने खड़े होकर किया हंगामा

इस मामले में एसपी सिटी जगदीश चंद्र का कहना है कि पीड़ितों की तहरीर के आधार पर पूरे मामले की जांच की जा रही है. जांच के दौरान जो भी दोषी होगा, उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad